यात्रा

IRCTC Valentine Goa Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज में गर्लफ्रेंड संग घूमें गोवा, वैलेंटाइन डे बन जाएगा स्पेशल

IRCTC Valentine Goa Package: मील प्लान की बात करें तो आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आपको 4 ब्रेकफास्ट और 4 डिनर मिलेगा। सभी तरह के ट्रांसपोर्ट और लग्जरी टैक्स इस पैकेज में शामिल हैं।

Image

IRCTC Valentine Goa Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज में फरवरी महीने में घूमें गोवा।

IRCTC Valentine Goa Package: साल के दूसरे महीने को प्यार का महीना भी कहा जाता है। खासतौर से कपल्स (Couples) इस महीने में घूमने जरूर जाते हैं। वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) भी इसी महीने आता है। अगर आप भी अपने प्यार को फरवरी (February) के महीने में कहीं घुमाने का प्लान (Travel Plan in February) कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने फरवरी में गोवा को लेकर एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Goa Package) निकाला है, जिसमें आप अपने पार्टनर संग वैलेंटाइन डे (IRCTC Valentine Package) मना पाएंगे।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम VALENTINE IN GOA (EGA013C) है। ये एयर टूर पैकेज 4 रात और 5 दिन का है। ये पैकेज अगले महीने की 12 तारीख, यानी 12 फरवरी को गुवाहाटी से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें आप गुवाहाटी से गोवा आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से करेंगे।

मील प्लान में शामिल है 4 ब्रेकफास्ट और 4 डिनर

मील प्लान की बात करें तो इस एयर टूर पैकेज में आपको 4 ब्रेकफास्ट और 4 डिनर मिलेगा। सभी तरह के ट्रांसपोर्ट और लग्जरी टैक्स इस पैकेज में शामिल हैं। रहने की व्यवस्था डबल शेयरिंग बेसिस पर होगी। इस पैकेज में आप होटल पैराडाइज विलेज बीच रिज़ॉर्ट या इसी तरह के किसी होटल में रहेंगे।

बात अगर इस टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 39,630 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 31,210 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 30,720 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 29,980 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 29,480 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article