यात्रा

IRCTC Chardham Package: परिवार संग बनाएं उत्तराखंड की चारधाम यात्रा का प्लान, 12 दिन के पैकेज पर खर्च होंगे इतने रुपये, घूम पाएंगे ये जगह

IRCTC Chardham Package: चारधाम को लेकर आईआरसीटीसी लगातार पैकेज निकाल रहा है। आईआरसीटीसी ने भुवनेश्वर से एक पैकेज निकाला है, जिसमें आप उत्तराखंड के सभी धामों के दर्शन कर पाएंगे। ये पैकेज 12 जून से शुरू होगा और पूरा पैकेज 11 रात और 12 दिन का है।

Image

IRCTC Chardham Package: परिवार संग बनाएं उत्तराखंड की चारधाम यात्रा का प्लान।

Photo : Twitter

Chardham IRCTC Package: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा सबसे पवित्र यात्राओं में से एक मानी जाती है। साल दर साल चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती ही जा रही है। इस साल तो चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की जमकर उमड़ी हुई है। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर पहुंच रहे हैं। मई महीने से शुरू हुई चारधाम यात्रा में अब तक 11 लाख से ज्यादा श्रद्धालु आ चुके हैं। ट्रैवल कंपनियां भी चारधाम यात्रा को लेकर नए-नए पैकेज निकाल रही। आईआरसीटीसी ने भी चारधाम यात्रा को लेकर देश के अलग-अलग शहरों से पैकेज निकाल हैं।

कितने दिन का रहेगा आईआरसीटीसी का चारधाम पैकेज

अगर आप जून के महीने में उत्तराखंड की चारधाम यात्रा पर आने का प्लान कर रहे हैं, तो आप आईआरसीटीसी के पैकेज को बुक कर आसानी से यात्रा पूरी कर सकते हैं। आईआरसीटीसी का ये पूरा पैकेज 11 रात और 12 दिन का है। ये पैकेज 12 जून को भुवनेश्वर से शुरू होगा। पैकेज में ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट और बाय रोड का है। इस पैकेज में आप सबसे पहले 12 जून को भुवनेश्वर से दिल्ली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से आएंगे। इसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट से आगे का सफर टेंपो ट्रैवलर से होगा।

इन जगहों पर जाने का मिलेगा मौका

आईआरसीटीसी के इस पैकेज का नाम YATRA TO BADRINATH - KEDARNATH - GANGOTRI - YAMUNOTRI (CHARDHAM - NORTH INDIA) EX BHUBANESWAR (SCBA44) है। चारधाम के इस पैकेज में आप चारधाम- यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के साथ बड़कोट, गुप्तकाशी, हरिद्वार और सोनप्रयाग भी कवर होगा। आईआरसीटीसी के इस पैकेज में आप 11 दिन डीलक्स होटल या रिजॉर्ट में रुकेंगे। इस पैकेज में खाने का भी ध्यान रखा गया है, जिसमें आपको हर दिन ब्रेकफास्ट और डिनर दिया जाएगा। वहीं दिल्ली से टूर एस्कोर्ट सर्विस भी पूरे पैकेज के दौरान मिलेगी। पार्किंग, टोल टैक्स और जीएसटी भी इस पैकेज की प्राइस में पहले से शामिल है।

Chardham Package

Chardham Package

आईआरसीटीसी के चारधाम पैकेज की कीमत

अब आखिरी में बात आती है कि इस पैकेज की प्राइस कितनी है। अकेले व्यक्ति के ट्रैवल करने की स्थिति में इस पैकेज की कीमत 1,01,450 रुपये रखी गई है। वहीं अगर दो लोग इस पैकेज को एक साथ शेयर करना चाहते हैं तो उन्हें इसके लिए 68,450 रुपये खर्च करने होंगे। इसके अलावा तीन लोगों के लिए इस पैकेज की कीमत 62,220 रुपए है। अगर आपके संग बच्चे भी हैं और आप उन्हें चारधाम यात्रा में लाना चाह रहे हैं तो आपको 43,545 रुपये बेड लेने पर और 33,580 रुपये अलग से बेड नहीं लेने पर देंगे होंगे।

आईआरसीटीसी के पैकेज को बुक करने का तरीका

अगर आपको ये पैकेज पसंद आया और आप इसे बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे दो तरीकों से बुक कर सकते हैं। आप या तो इस पैकेज को ऑनलाइन बुक कर सकते हैं, जिसके लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आपको लॉगिन करना होगा। ऑनलाइन के अलावा आप ऑफलाइन भी इस पैकेज को बुक करा सकते हैं, जिसमें आपको आईआरसीटीसी के ऑफिस पर जाना होगा।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article