IRCTC Kashi-Ayodhya Package: देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) घूमने (Travel) के लिए बेहद स्पेशल है। यहां आपको घूमने के लिए काफी सारी जगह मिलेंगी। साथ ही यहां कई सारे हिंदू धार्मिक स्थल भी है। देश के साथ विदेश से भी पर्यटक यहां घूमने के लिए आते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए आईआरसीटीसी उत्तर प्रदेश को लेकर एक स्पेशल एयर टूर पैकेज लेकर आया है।
आईआरसीटीसी के इस पैकेज को आप उसकी वेबसाइट पर HOLY KASHI WITH AYODHYA DARSHAN EX TRIVANDRUM (SEA44) से देख सकते हैं। उत्तर प्रदेश वाला ये पैकेज 4 रात और 5 दिन का है और 24 मई को त्रिवेंद्रम से शुरू होगा। पैकेज में ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट और बाय रोड रहेगा, जिसमें एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट के टिकट से त्रिवेंद्रम से वाराणसी आना-जाना होगा।

prayagraj
ब्रेकफास्ट और डिनर मील प्लान में है शामिल
भगवान राम की नगरी अयोध्या के साथ आप प्रयागराज और वाराणसी इस पैकेज में घूम सकेंगे, जिसमें आप 1 रात अयोध्या और 3 रात वाराणसी में रहेंगे। ब्रेकफास्ट और डिनर इस पैकेज के मील प्लान में शामिल है। पैकेज में 29 यात्री बैठ सकेंगे। फ्लाइट के अलावा एसी गाड़ी से आपको शेयरिंग आधार पर घुमाया जाएगा।
अगर आप इस पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो सिंगल बुक करने पर आपकी जेब से 49,060 रुपए जाएंगे। इसके अलावा डबल शेयरिंग में 37,940 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 36,700 रुपए देने होंगे। वहीं बच्चे के लिए (5 साल से 11 साल) 35,340 रुपए, बेड नहीं लेने पर 32,870 रुपए और 2-4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 20,640 रुपए खर्च होंगे।
