यात्रा

IRCTC UP Special Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज से घूमें अयोध्या समेत यूपी के 3 धार्मिक शहर, जानें ट्रैवलिंग मोड, मील प्लान और प्राइस

IRCTC Uttar Pradesh Package: उत्तर प्रदेश में घूमने के कई सारे ऑप्शंस हैं। अगर आप जून के महीने में यूपी की धार्मिक जगहों पर घूमने का सोच रहे हैं तो आप आईआरसीटीसी का ये पैकेज अपने लिए बुक कर सकते हैं। 5 दिन के इस पैकेज की प्राइस काफी कम रखी गई है।

Image

IRCTC UP Special Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज से घूमें यूपी के 3 धार्मिक शहर।

Uttar Pradesh IRCTC Package: उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। देश के इस सबसे बड़े राज्य में घूमने के लिए भी कई सारे बढ़िया और सुंदर-सुंदर ऑप्शंस हैं। इसके अलावा यहां काफी धार्मिक स्थल भी हैं। देश के कोने-कोने से लेकर विदेशों से भी लोग यहां आते हैं। भगवान राम की नगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने के बाद से तो उत्तर प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में भारी उछाल आया है। टूर एंड ट्रैवल कंपनियां भी अब उत्तर प्रदेश पर काफी फोकस कर रही हैं और अलग-अलग कैटेगरी के पैकेज ला रही है।

यूपी के लिए आईआरसीटीसी का शानदार पैकेज

आईआरसीटीसी भी उत्तर प्रदेश पर काफी फोकस कर रहा है और खासतौर से यहां के धार्मिक स्थलों को लेकर पैकेज निकाल रहा है। यूपी की धार्मिक जगहों को लेकर आईआरसीटीसी ने एक खास पैकेज निकाला है, जिसमें आप एक ही पैकेज में 3 जगह घूम सकेंगे। इस पैकेज का नाम HOLY KAASHI WITH AYODHYA DARSHAN EX KOCHI है और (SEA09) इसका बुकिंग कोड है। इस खास पैकेज में आप भगवान राम की नगरी अयोध्या के साथ प्रयागराज और वाराणसी जा सकेंगे। पैकेज में कुल सीटों की संख्या 29 है।

UP Special Package

अयोध्या राम मंदिर।

फ्लाइट का रहेगा ट्रैवलिंग मोड

ये धार्मिक पैकेज कुल 4 रात और 5 दिन का है। पैकेज की शुरुआत 27 जून को कोच्चि से होगी। कोच्चि से आप फ्लाइट से डायरेक्ट वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरेंगे। फ्लाइट का टिकट ईकॉनोमी रहेगा और आप इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से आना-जाना करेंगे। इस पैकेज में आप वाराणसी में 3 रात और 1 रात अयोध्या में रहेंगे। खाने में आपको नाश्ते के साथ रात का खाना मिलेगा। जिस होटल में आप रहेंगे, वह एसी वाला होगा। एसी गाड़ी से एक जगह से दूसरी जगह घुमाने के साथ ही साइट सीन कराया जाएगा। आईआरसीटीसी टूर एस्कोर्ट की सर्विस भी इस पैकेज में शामिल है। टोल, पार्किंग समेत पैकेज में शामिल सभी तरह के टैक्स इस पैकेज की प्राइस में शामिल है।

आईआरसीटीसी के पैकेज पर कितने रुपए होंगे खर्च

अब आपको बताते हैं कि आईआरसीटीसी ने इस पैकेज का प्राइस क्या रखा है। इस पैकेज को आप कम से कम 33,200 रुपए में बुक कर सकते हैं, लेकिन ये प्राइस तीन लोगों की शेयरिंग पर है। इसी तरह अगर दो लोग इस पैकेज को शेयर कर बुक करना चाहते हैं तो उन्हें 34,450 रुपए देने होंगे। इसी तरह अगर आप इस पैकेज को खुद के लिए बुक करते हैं तो आपको 45,680 रुपए खर्च करने होंगे। पैकेज में बच्चों को साथ ले जाने पर आपको 31,830 रुपए से लेकर 16,990 रुपए के बीच देना होगा।

पैकेज के बारे में सारी जानकारी बताने के बाद अब हम आपको बताते हैं कि आप इस पैकेज को कैसे बुक कर सकते हैं। आप इस पैकेज को ऑनलाइन बुक करने के लिए आईआरसीसीटी की वेबसाइट पर जा सकते हैं। वहीं ऑफलाइन बुकिंग के लिए आपको आईआरसीटीसी के ऑफिस पर जाना होगा।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article