यात्रा

IRCTC Dubai Package: मार्च के आखिरी हफ्ते में गर्लफ्रेंड संग बनाएं दुबई और अबू धाबी घूमने का प्लान, 6 दिन वाले पैकेज पर खर्च होंगे बस इतने रुपए

IRCTC Dubai Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप दुबई के साथ अबू धाबी घूम सकेंगे। रहने की व्यवस्था थ्री स्टार होटल में होगी। मील प्लान की बात करें तो आपको इस पैकेज में ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर मिलेगा।

Image

IRCTC Dubai Package: मार्च में गर्लफ्रेंड संग बनाएं दुबई और अबू धाबी घूमने का प्लान।

IRCTC Dubai Package: मार्च (March) का महीना खत्म होने में अब महज कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। मार्च में काफी लोग कहीं न कहीं घूमने (Travel) जरूर जाते हैं। भारतीय घूमने के लिए देश के अलावा दुनिया के कई देशों में जाते हैं। अगर आप मार्च के आखिरी हफ्ते में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने मार्च के आखिरी हफ्ते में दुबई (Dubai) और अबू धाबी (Abu Dhabi) को लेकर एक स्पेशल एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम DAZZLING DUBAI PACKAGE EX KOLKATA (EHO035C) है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। ये पैकेज इसी महीने की 27 तारीख, यानी 27 मार्च को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें कोलकाता से अबू धाबी आना-जाना एयर अरेबिया की फ्लाइट से होगा।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में शामिल है ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप दुबई के साथ अबू धाबी घूम सकेंगे। रहने की व्यवस्था थ्री स्टार होटल में होगी। मील प्लान की बात करें तो आपको इस पैकेज में ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर मिलेगा। पूरे पैकेज के दौरान अंग्रेजी बोलने वाला एक टूर गाइड साथ में रहेगा। इसके अलावा 70 साल तक की उम्र के लोगों को इस पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। टूरिस्ट वीजा के साथ जीएसटी भी इस टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है। पैकेज लेने वाले यात्रियों के पासपोर्ट की भारत लौटने की तारीख से न्यूनतम 6 महीने की वैधता होनी चाहिए।

बात अगर इस टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 1,02,800 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल और ट्रिपल शेयरिंग में 91,700 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा बच्चे के लिए बेड लेने पर 88,500 रुपए और बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 81,600 रुपए खर्च करने होंगे। बुकिंग के समय टीसीएस (5%) राशि का अतिरिक्त भुगतान करना होगा। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article