IRCTC Dubai Package: घूमने (Travel) के लिए भारतीय (Indians) अब पिछले कई सालों से देश के बाहर भी जाने लगे हैं। कोई घूमने के लिए तो कोई हनीमून के लिए विदेशों में जाता है। दुनिया के कई सारे ऐसे देश हैं, जहां भारतीय हर साल खूब जाते हैं। संयुक्त अरब अमीरात, यानी यूएई (UAE) की गिनती उन विदेशी देशों में होती है, जहां भारतीय हर साल बड़ी संख्या में घूमने के लिए जाते हैं। खासतौर से भारतीय यहां दुबई (Dubai) और अबू धाबी (Abu Dhabi) घूमने के लिए आते हैं। अगर आप भी अप्रैल के महीने में यहां आने का प्लान (Travel Plan For April) कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक स्पेशल एयर टूर पैकेज पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप यहां की कई सुंदर-सुंदर जगह घूम पाएंगे।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम DAZZLING DUBAI PACKAGE EX KOLKATA (EHO035C) है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज इसी महीने की 17 तारीख, यानी 17 अप्रैल को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें कोलकाता से अबू धाबी आना-जाना एयर अरेबिया की फ्लाइट से होगा।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में मिलेगा ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप दुबई और अबू धाबी घूम सकेंगे। साथ ही रहने की व्यवस्था थ्री स्टार में होगी। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर मिलेगा। इसके अलावा अंग्रेजी बोलने वाले एक टूर गाइड भी इस पैकेज में मिलेगा। साथ ही 70 साल की उम्र तक के लोगों को इस पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। टूरिस्ट वीजा की फीस और जीएसटी भी इस टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है।
बात अगर इस एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 1,02,800 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल और ट्रिपल शेयरिंग में 91,700 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 88,500 रुपए और 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 81,600 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं। इस पैकेज को बुकिंग करने के समय टीसीएस (5%) रकम का अतिरिक्त भुगतान करना होगा।
