IRCTC Ayodhya-Kashi Package: गर्मी की छुट्टियों में लोग अपने परिवार को पूरा समय देते हैं। हर कोई चाहता है कि अपने मां-पिताजी को इस दौरान यात्राएं कराई जाएं और कुछ तीर्थ स्थल के दर्शन करा दिए जाएं। अगर आप भी अपने परिवार के साथ घूमने की इच्छा रखते हैं तो आईआरसीटीसी के पास आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज मौजूद है। इस पैकेज के जरिए आप पूरे 6 धार्मिक स्थल के दर्शन कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इस पैकेज में ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं होने वाले हैं। आप यहां से इससे जुड़ी पूरी जानकारी ले सकते हैं-
क्या है इस पैकेज का नाम?
आईआरसीटीसी के इस शानदार पैकेज का नाम AYODHYA KASHI PUNYA KSHETRA YATRA (Saraswati Pushkaralu Special) (SCZBG41) है। ये पैकेज पूरे 10 दिन और 9 रातों का है। पैकेज में आपको रहने की पूरी व्यवस्था मिलेगी। साथ ही ब्रेकफास्ट-लंच और डिनर की भी पूरी व्यवस्था फ्री में मिलने वाली है। हां, खाना सिर्फ शाकाहारी ही होगा।
कहां-कहां घूमेंगे आप?
आईआरसीटीसी के इस पैकेज के जरिए आप पहले दिन तो सिकंदराबाद से बोर्डिंग करेंगे और फिर दूसरे दिन आप मालतीपूर में होंगे। जहां से आपको जगन्नाथपुरी के दर्शन होंगे। तीसरे दिन आप सूर्य मंदिर का दर्शन कर चौथे दिन गया जाएंगे। पांचवे दिन आपको बनारस में रहने और दर्शन का मौका मिलेगा। वहीं, छठे दिन आप गंगा आरती भी देखेंगे। सातवें दिन अयोध्या के रामजी के दर्शन पाएंगे। आठवें दिन आपको प्रयागराज जाना होगा और आखिर में नौवें दिन आप वापस रेल यात्रा पर होंगे।
बुकिंग में कितने होंगे खर्च?
अगर आपको ये पैकेज बुक करना है तो आपको पता होना चाहिए कि स्लीपर क्लास (SL) में बुकिंग के लिए आपको 16800 रुपये देने होंगे और अगर आपके साथ बच्चे हैं तो 15700 रुपये खर्च होंगे। अगर आप इसी पैकेज को 3AC में बुक करते हैं तो आपको 26600 रुपये देने हैं और अगर 2AC में बुक करते हैं तो 34900 रुपये खर्च करने होंगे।
