यात्रा

IRCTC Tour Package : आईआरसीटीसी लाया शिमला-मनाली की वादियों में घूमने का शानदार मौका, बहुत सस्ता है किराया

गर्मियों में शिमला-मनाली न जाएं तो लगता है कि अभी कुछ अधूरा है। यही कारण है कि हिमाचल प्रदेश के ये हिल स्टेशन कुछ लोगों की पहली पसंद बन गए हैं। आपकी इस पसंद का ध्यान रखते हुए IRCTC ने खास पैकेज तैयार किया है। जी हां आज हम आपको शिमला-मनाली के लिए IRCTC के पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं।

Image

IRCTC Tour Package (Photo - Canva)

भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी अपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर कुछ खास पैकेज लेकर आती रहती है। ऐसा ही एक खास पैकेज Shimla-Manali के नाम से भी लॉन्च किया है। गुजरात के गांधीनगर से शुरू होकर ये यात्रा आपको हिमाचल प्रदेश के दो सबसे चर्चित हिल स्टेशन पर लेकर जाएगी। इस पैकेज के तहत आपको शिमला-मनाली के प्रमुख आकर्षणों के दीदार भी कराया जाएगा। 7 रात और 8 दिन का ये टूर पैकेज फुल सुख सुविधाओं के साथ आपको हसीन वादियों का सफर कराएगा। आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में पूरी जानकारी...

क्या है पैकेज की डिटेल्स?

इस टूर पैकेज में शामिल यात्रा का सफर हफ्ते के प्रत्येक रविवार को शुरू होता है। रविवार को सुबह 10 बजे शुरु होकर ये यात्रा रात भर के सफर के बाद आपको अगली सुबह चंडीगढ़ पहुंचाएगी। इस ट्रिप में आपका सफर ट्रेन नंबर 19411 द्वारा कराया जाएगा। SHIMLA - MANALI नाम के इस टूर पैकेज का कोड़ (WAR018) तय किया गया है।

कितना होगा खर्च?

SHIMLA - MANALI टूर पैकेज में आपको बुकिंग के लिए दो ऑप्शन दिए जाते हैं। 3 क्लास एसी और स्लीपर क्लास में आप अलग-अलग दर पर टिकट बुकिंग कर सकते हैं। 3 क्लास एसी में सफर करने के लिए आपको 59,600 और 2 लोगों के साथ सफर करने के लिए आपको 33,700 रुपए प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगे। वहीं स्लीपर क्लास में अकेले सफर करने के लिए आपको 54,700 रुपए और दो लोगों के साथ ये 29,700 रुपए प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगे।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article