यात्रा

IRCTC: रण उत्सव 2025 में शामिल होने का मौका, 5 दिन का है टूर पैकेज, जानें बुकिंग डिटेल्स

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने आपके लिए कन्फर्म ट्रेन टिकट के साथ रण उत्सव पैकेज लॉन्च कर दिया है। कच्छ महोत्सव रण उत्सव उस क्षेत्र की विविध सांस्कृतिक लोकाचार की एक अनूठी अभिव्यक्ति है जो जातीय स्वाद और उत्सवपूर्ण उत्साह के लिए फेमस है। इस पैकेज का कोड WMR158 है।

Image

IRCTC Package

IRCTC Rann Utsav Tour package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने आपके के लिए एक शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस टूर पैकेज के तहत आपको कच्छ यात्रा में शामिल होने का मौका मिल रहा है। आईआरसीटीसी ने Rann Utsav with Dholavira के नाम से इस टूर पैकेज को लॉन्च किया है। 4 रात और 5 दिन का ये टूर पैकेज है। नए साल के मौके पर 1 जनवरी 2025 से काफिला ट्रेन नंबर 22955 से 17:45 बजे बांद्रा टर्मिनल स्टेशन से प्रस्थान कर रहा है।

कच्छ महोत्सव या रण उत्सव क्षेत्र के विविध सांस्कृतिक लोकाचार की एक अनूठी अभिव्यक्ति को पेश करता है। ये उत्सव जातीय स्वाद और उत्सवपूर्ण उत्साह के लिए टूरिस्ट के आकर्षण का केंद्र बिंदु रहा है। कारीगरों और शिल्पकारों की रचनात्मक प्रतिभा, लोक संगीत और प्रदर्शन की मिश्रित श्रृंखला देखने के लिए आपको यहां जरूर जाना चाहिए। संस्कृति और समुदायों के मिश्रित प्रतिनिधित्व के साथ-साथ ये उत्सव विशाल विविधता को देखने का एक विशेष अवसर प्रदान करता है।

इस स्पेशल टूर पैकेज में आपके आने-जाने दोनों का कंफर्म टिकट बुक है। रिजॉर्ट में आपके रुकने की व्यवस्था है। मील प्लान भी इस पैकेज में शामिल है। ट्रैवल इन्श्योरेंस भी आपक रहेगा। खर्चे की बात करें तो थर्ड एसी में सोलो ट्रैवल के लिए किराया ₹ 34399 होगा। वहीं थर्ड एसी में डबल और ट्रिपल शेयरिंग के लिए प्रति व्यक्ति किराया ₹ 21399 और ₹18099 तय किया गया है।

5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया ₹ 11699 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर बुक नॉउ पर क्लिक करके आप इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड WMR158 है। पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए 8287931886 इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article