IRCTC Tour Package 2025: नई और यूनीक जगह घूमना किसी पसंद नहीं आता है। घूमने फिरने में सबसे ज्यादा दिक्कत प्लानिंग को लेकर आति है ऐसे में आपकी इस परेशानी को दूर करते हुए आईआरसीटीसी ने KOREAN VIBES SEOUL, BUSAN & NAMI ISLAND नाम से बेहद ही किफायती और आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको साउथ कोरिया के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करने का मौका मिल रहा है। सियोल, बुसान और नामी द्वीप की आकर्षकर यात्रा इस पैकेज में शामिल है।
7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 15-08-2025 को चैन्नई से इंचियोन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए आपको फ्लाइट लेनी होगी। एयरपोर्ट पर पहुंचने पर आईआरसीटीसी प्रतिनिधि आपका स्वागत करेगा और आपको सियोल स्थित आपके होटल तक पहुंचाएगा। बाकी दिन आप आराम या चिलआउट कर सकते हैं। शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। यात्रा के दौरान टूर गाइड की सेवा भी आपको मिलेगी।
खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹155000 में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: ₹148500 और ₹145000 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया ₹78000 है।
इस पैकेज का कोड SMOH4 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
