IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने EXPLORE OOTY नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको ऊटी के प्रमुख आकर्षणों का दीदार करने का मौका मिल रहा है। बॉटनिकल गार्डन, ऊटी झील, डोडाबेट्टा पीक, पाइकारा झरना, मुदुमलाई राष्ट्रीय उद्यान, कुन्नूर दर्शनीय स्थल की मंत्रमुग्ध कर देने वाली यात्रा इस पैकेज में शामिल है। परिवार के साथ घूमने के लिए इस पैकज को विशेष रूप से डिजाइन किया गया है।
4 दिन और 3 रात का ये टूर पैकेज है। 23 जून 2025 को सुबह कोयंबटूर रेलवे स्टेशन/कोयंबटूर एयरपोर्ट से पिक अप के बाद आपको ऊटी ट्रांसफर कर दिया जाएगा। होटल में चेक इन करने के बाद बॉटनिकल गार्डन, ऊटी झील देखें और रात भर ऊटी में ही रुकें।
सम्पूर्ण यात्रा के लिए विशेष एसी वाहन द्वारा आपको यात्रा करवाई जाएगी। शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट का खर्चा इसी पैकेज में शामिल होगा। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये पैकेज आपको 26,100 रुपए का पड़ेगा। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: ₹13,050, ₹9,965 तय किया गया है। 5-11 साल तक के बच्चे के लिए किराया ₹3,750 है।
इस पैकेज का कोड SEH051 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 8287931959, 8287932024 संपर्क कर सकते हैं। वेबसाइट- www.irctctourism.com पर भी विजिट आप कर सकते हैं।
