यात्रा

एक पैकेज पूरा भूटान, खूबसूरत नजारे और प्राचीन मठों का कर आएं अनुभव

IRCTC Tour package: शानदार प्राकृतिक खूबसूरती, प्राचीन और रहस्यमयी मंदिरों व किलों, तीखे लेकिन बेहद स्वादिष्ट खाने, रंग-बिरंगे त्योहारों और सबसे बढ़कर अपनी सादगी व असली पहचान के लिए फेमस भूटान घूमने का आपके पास सुनहरा मौका है। आईआरसीटीसी का यह ऑल-इनक्लूसिव टूर पैकेज भूटान की मनमोहक जगहों और वहां के खूबसूरत मठों को करीब से देखने का एक किफायती और शानदार मौका दे रहा है।

Image

एक पैकेज पूरा भूटान

IRCTC Package 2026: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद ही आकर्षक और किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको भूटान घूमने का मौका मिल रहा है। पैकेज से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का नाम 'BHUTAN-THE LAND OF HAPPINESS EX MUMBAI' रखा गया है।

6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 20 मार्च 2026 को मुंबई से प्रस्थान कर पारो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर स्थानीय प्रतिनिधि से मुलाकात होगी और वहां से थिम्फू के लिए रवाना होंगे। रास्ते में पहाड़ों और साथ-साथ बहती नदी के बेहद खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। थिम्फू पहुंचकर होटल में चेक-इन करेंगे और बाकी दिन आराम या अपनी मर्जी से बिताने के लिए फ्री रहेगा। शाम को होटल में डिनर होगा।

अगले दिन होटल में नाश्ते के बाद थिम्फू के लोकल दर्शनीय स्थलों की सैर के लिए निकलेंगे। इसमें सिमटोखा जोंग शामिल है। इसके बाद मेमोरियल चोर्टेन (थिम्फू चोर्टेन) देखेंगे, जो शहर के बीचों-बीच स्थित है। फिर कुएंसल फोडरांग जाएंगे, जहां भूटान की सबसे बड़ी बुद्ध प्रतिमा है। यहां से घाटी के शानदार नजारे देखने और थोड़ी देर टहलने का मौका मिलेगा। लंच के बाद थिम्फू को अपने हिसाब से एक्सप्लोर करेंगे और शाम तक होटल वापस आ जाएंगे। डिनर और रात का ठहराव थिम्फू में रहेगा।

अगले दिन होटल में नाश्ते के बाद चेक-आउट कर पुनाखा के लिए रवाना होंगे। रास्ते में डोचुला व्यू प्वाइंट पर फोटो स्टॉप होगा, जहां से हिमालय की पर्वत श्रृंखलाओं की झलक मिलेगी। आगे बढ़ते हुए चिमी ल्हाखांग (फर्टिलिटी टेंपल), पुनाखा जोंग और प्रसिद्ध सस्पेंशन ब्रिज का भ्रमण करेंगे। शाम को होटल में डिनर होगा और रात का ठहराव पुनाखा में रहेगा। आगे की यात्रा भी आपकी बेहद शानदार रहने वाली है।

ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। 3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 84,300 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 84,000 और 83,700 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 61,400 है।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। पैकेज का कोड WMO014A है। ज्यादा जानकारी के लिए आप इस नंबर पर- 8287931886 कॉल-एसएमएस या वॉट्सएप्प कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article