यात्रा

IRCTC Tour package: परिवार के साथ मलेशिया घूमने का सुनहरा मौका, जानिए किराया और अन्य डिटेल

IRCTC Tour package 2025: परिवार के साथ विदेश घूमने का अब आप फटाफट प्लान कर सकते हैं। आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको मलेशिया घूमने का मौका मिल रहा है। इस पैकेज में ढेर सारी सुविधाएं मिल रही हैं जिसे जानने के बाद आप भी फटाफट से पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

Image

IRCTC Tour package

IRCTC Tour package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने इस बार आपके लिए कम बजट में विदेश घूमने का पूरा इंतजाम कर दिया है। Summer Special Malaysia With Genting Highlands के नाम से आपके लिए बेहद ही आकर्षक इंटरनेशन टूर पैकेज लॉन्च किया गया है। इस पैकेज के तहत आपको मलेशिया में इस्लामिक आर्ट्स म्यूजियम मलेशिया, पुत्रजया टूर, राष्ट्रीय स्मारक, ट्विन टॉवर, चॉकलेट गैलरी, बाटू गुफाएं जैसे आकर्षक स्थलों का दौरा करवाया जाएगा।

6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 27 मई 2025 को लखनऊ से आपके सफर की शुरुआत होगी 05:25 बजे कुआलालंपुर में आपका आगमनो होगा। इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद एयरपोर्ट पर टूर गाइड/स्थानीय प्रतिनिधि आपकी मदद के लिए उपल्बध रहेगा।

4 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा इसी पैकेज में शामिल है। पूरे दौरे के दौरान स्थानीय टूर गाइड की सेवा भी उपलब्ध रहेगी।

खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो ये पैकेज आपको ₹ 76500 में पड़ेगा। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: ₹65600, ₹65200 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया ₹ 62600 है।

इस पैकेज का कोड NLO28 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए 8287930902, 8287930922 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article