यात्रा

IRCTC Tour Package: परिवार के साथ घूम आएं शिमला और मनाली, सिर्फ इतना होगा खर्चा

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने परिवार के साथ घूमने के लिए शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको शिमला और मनाली घूमने का मौका मिल रहा है। बुकिंग से लेकर खर्चे तक के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

Image

IRCTC Tour package 2025

IRCTC Tour Package 2025: परिवार के साथ अगर आप शिमला और मनाली घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने BEAUTY OF HIMACHAL नाम से बेहद ही किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको कुफरी की सैर, हिमालयन नेशनल पार्क, टट्टू और याक की सवारी, कुफरी से हिमालय के अनंत दृश्य, शिमला और उसके आसपास के विभिन्न स्थानों का भ्रमण करवाया जाएगा।

7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 24-07-2025 को भोपाल से दिल्ली और फिर दिल्ली से शिमला के लिए निकलना होगा। सुबह-सुबह आरकेएमपी स्टेशन से 20171 वीबी एक्सप्रेस से एनज़ेडएम के लिए प्रस्थान करना है। 24 जुलाई के अलावा भी रविवार और शनिवार को छोड़कर अन्य किसी भी दिन के लिए आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। सम्पूर्ण यात्रा के लिए एक विशेष AC वाहन द्वारा आपको घुमाया जाएगा। वापसी ट्रेन का किराया: वंदे भारत एक्सप्रेस चेयर कार। वंदे भारत ट्रेन में भोजन पैकेज में ही शामिल है।

खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹75900 में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: ₹41600 और ₹33300 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया ₹22300 है।

इस पैकेज का कोड WBR89 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा 9321901862, 9321901861, 7021091854, 8287931724 इन नंबरों पर संपर्क भी कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article