IRCTC Tour Package 2025: परिवार के साथ अगर आप विदेश ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो इसकी शुरुआत नेपाल से कर सकते हैं। आईआरसीटीसी ने NEPAL NIRVANA EXCLUSIVE 2AC CHARTER COACH नाम से बेहद ही शानदार और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको नेपाल के प्रमुख शहरों काठमांडू और पोखरा की यात्रा करवाई जाएगी। प्रकृति, संस्कृति और रोमांच से भरा हुआ नेपाल दुनिया का सबसे खूबसूरत और आश्चर्यजनक हिमालयी देश है। आकार में छोटा होने के बावजूद नेपाल दुनिया में रंगों और विरोधाभासों के देश के रूप में जाना जाता है।
7 रात और 8 दिन का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 28 मार्च 2025 को कोलकाता के HWH रेलवे स्टेशन पर आपको आना होगा। ट्रेन नंबर 13043 रात भर की यात्रा करके आप नेपाल पहुंचेगे। पोखरा में 2 रात, काठमांडू में 2 रात और चितवन में 1 रात रुकने का इंतजाम कर दिया गया है।
शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी जाएगी। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा इसी पैकेज में शामिल होगा आपको अलग से एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। टूर गाइड की सेवा भी इस पैकेज में ही शामिल है।
अगर आप सोलो ट्रिप पर जाने के इच्छुक हैं तो फिर इस पैकेज के लिए आपको 44,600 रुपए का खर्चा आएगा। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्चा क्रमश: 39,500 रुपए और 38,200 रुपए तय किया गया है। बच्चों के लिए किराया 34,500 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट यो मोबाइल ऐप पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड EHO033H है। ज्यादा जानकारी के लिए 8595904072, 9836918754, 7980025719 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
