यात्रा

IRCTC: 7 दिन में दिल खोलकर घूमिए नेपाल, बुकिंग से लेकर खर्चे तक जानें सारी जानकारी

IRCTC Tour Package: साल 2025 आपके लिए और भी ज्यादा खास बनाने के लिए आईआरसीटीसी ने शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। नेपाल की हसीन वादियों की सैर करने के साथ इस पैकेज में आप तमाम धार्मिक जगहों की भी सैर करने वाले हैं। पैकेज में मिलने वाली तमाम सुविधाओं और इस पैकेज की बुकिंग कैसे करें इस पर एक नजर डालते हैं।

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Nepal Tour package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने आपके लिए NEPAL WITH MUKTINATH DARSHAN के नाम से नया और बेहद किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज के तहत आपको नेपाल के शानदार पर्यटन स्थल घूमने का मौका मिलने वाला है। 6 रात और 7 दिन का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 18 फरवरी 2025 को इंदौर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट AI 635 से काफिला नेपाल के लिए निकलेगा।

इस पैकेज का कोड WBO039 है। की यात्रा इस टूर पैकेज में शामिल है। बौद्धनाथ स्तूप, पशुपतिनाथ मंदिर, पोखरा, काठमांडू, मनकामना मंदिर, मुक्तिनाथ मंदिर दर्शन, बिन्ह्यबासिनी मंदिर, सारंगकोट की शानदार यात्रा इस पैकेज में शामिल है। रहने से लेकर खाने-पीने तक आपको किसी भी चीज की चिंता करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है।

3 स्टार होटल में आपके ठहरने की व्यवस्था की गई है। ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक का खर्चा इस पैकेज में ही शामिल है। आपको अलग से खर्चा करने की कोई जरूरत नहीं है। ट्रैवल इन्श्योरेंस इस पैकेज में शामिल है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर बुक नॉउ पर क्लिक करके आप इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

खर्चे की बात करें तो सोलो ट्रैवल करने में आपको ₹ 71700 का खर्चा आएगा। वहीं ट्विन और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्चा ₹ 66100 और ₹ 65500 है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया ₹ 59200 है। पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए 7021091854, 8287931725, 7021090644 इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article