यात्रा

IRCTC Tour Package: 6 दिन के पैकेज में घूम आएं दार्जिलिंग- गंगटोक, ना के बराबर होगा खर्चा

IRCTC Tour Package 2025: नॉर्थ ईस्ट नीले पहाड़ों, हरी घाटियों और लाल नदियों की भूमि है। पूर्वी हिमालय में बसा यह क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य, वन्य जीवन, वनस्पतियों, जीवों और रंग-बिरंगे माहौल से भरपूर है। आईआरसीटीसी द्वारा लॉन्च किए गए पैकेज के जरिए आप दार्जिलिंग और गंगटोक की यात्रा कर सकेंगे।

Image

IRCTC Tour Package 2025

IRCTC Northeast Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने EASTERN HIMALAYAN WITH CONFIRMED TRAIN TICKET नाम से बेहद ही आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको दार्जिलिंग और गंगटोक के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करने का मौका मिल रहा है। नीले पहाड़ों, हरी घाटियों और लाल नदी की भूमि के रूप में नॉर्थ ईस्ट को जाना जाता है। पूर्वी हिमालय में बसा यह क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। भीड़ से दूर प्रकृति की गोद में आप आदर्श छुट्टी की उम्मीद कर सकते हैं।

6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। दो द्रुल चोर्टेन, एनची मठ, कंचनजंगा, त्सोमगो झील, रुमटेक मठ, टाइगर हिल, पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क, तेनजिंग रॉक, एवा आर्ट गैलरी और जापानी मंदिर की शानदार यात्रा इस पैकेज में शामिल होगी। इसके अतिरिक्त भी आपको तमाम जगह घुमाया जाएगा।

3-05-2025 को हावड़ा रेलवे स्टेशन से ट्रेन नंबर 22301 द्वारा 05.55 बजे गंगटोक के लिए प्रस्थान किया जाएगा। शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा इसी पैकेज में शामिल होगा। CC श्रेणी में कन्फर्म रेल टिकट है।

खर्चे की बात करें तो डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 37775 वहीं ट्रिपल शेयरिंग में 29785 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 13795 रुपए तय किया गया है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड EHR147 है। ज्यादा जानकारी के लिए आप 8595936690, 8100829002, 7003125135 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article