यात्रा

IRCTC Tour Package: एक सफर तीन रंग, चलें ऋषिकेश, नैनीताल और हरिद्वार

IRCTC tour package 2025: आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद आकर्षक और किफायती रेल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको नैनीताल, हरिद्वार और ऋषिकेश घूमने का मौका मिल रहा है। खर्चे- खाने पीने से लेकर क्या होगा स्टे ऑपशन यहां सबकुछ डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

Image

IRCTC Tour Package (photo- canva)

IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने NAINITAL CASTLE WITH CONFIRMED TRAIN TICKET नाम से बेहद ही शानदार रेल टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको खूबसूरत ट्रैवल डेस्टिनेशन नैनीताल, हरिद्वार और ऋषिकेश घूमने का मौका मिल रहा है। मनसा देवी मंदिर, चंडी देवी मंदिर और हर की पौड़ी पर गंगा आरती, भीमताल, सातताल, नौकुचियाता, नैनादेवी मंदिर, बैजनाथ मंदिर, ग्वालदम और कौशानी में गांधी आश्रम के अलावा लक्ष्मण झूला और राम झूला। शाम को ऋषिकेश में गंगा घाट पर गंगा आरती के दर्शन करने का सौभाग्य आपको इस पैकेज के तहत प्राप्त होने वाला है।

13 दिन और 12 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 9 अगस्त 2025 को हावड़ा रेलवे स्टेशन से 13:00 बजे, गाड़ी नंबर 12369 - कुंभा एक्सप्रेस द्वारा कोलकाता से प्रस्थान किया जाएगा। गौर करने वाली बात ये है कि 9 अगस्त के अलावा भी आप आने वाले किसी भी शनिवार के लिए इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

ब्रेकफास्ट का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। शानदार होटल में आपके रहने की व्यवस्था भी आपके लिए कर दी गई है। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 72450 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: ₹44100 और ₹31950 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया ₹14200 है।

इस पैकेज का कोड EHR134 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 8100829002, 7003125135, 8595936690 संपर्क भी कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article