यात्रा

IRCTC Tour Package: परिवार के साथ घूम आएं विदेश, रहने-खाने की नो टेंशन, जानिए पैकेज से जुड़ी डिटेल्स

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने परिवार के साथ घूमने के लिए शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको नेपाल घूमने का मौका मिल रहा है। पैकेज में मिलने वाली तमाम सुविधाएं बुकिंग से लेकर खर्चे तक के बारे में डिटेल में यहां जानकारी दी गई है।

Image

IRCTC Tour package 2025

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने ROYAL NEPAL EX HYDERABAD नाम से इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च किया है। विदेश ट्रिप का प्लान कर रहे पर्यटकों के लिए ये पैकेज बेहद आकर्षक और किफायती रहने वाला है। इस पैकेज के तहत आपको नेपाल घूमने का मौका मिल रहा है। सोलो ट्रिप पर या फिर परिवार के साथ आप ट्रिप प्लान कर सकते हैं। सारंगकोट व्यू प्वाइंट, बिंध्याबासिनी मंदिर, डेविस फॉल्स, गुप्तेश्वर महादेव गुफा, फेवा झील में नौका विहार, विश्व शांति शिवालय, माया देवी मंदिर की यात्रा इस पैकेज में शामिल है।

रहने से लेकर खाने-पीने तक आपको किसी चीज की चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस पैकेज के तहत 3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा भी पैकेज में ही शामिल है आपको अलग से खर्चा करने की जरूरत नहीं है। नेपाल में स्थानीय टूर गाइड की सेवा भी पैकेज में शामिल है।

7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 25 जून 2025 को 08:45 बजे राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रिपोर्ट करना होगा। 11:10 बजे हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से नेपाल के लिए उड़ान भरी जाएगी।

इस पैकेज का कोड SHO6 है। स्लीपर क्लास में सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹66210 में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: ₹53140, ₹48430 तय किया गया है। 5-11 साल तक के बच्चे के लिए किराया ₹43010 है।

पैकेज की बुकिंग आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर या इन नंबरों 8287932230, 8287932230, 9281030733 पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article