यात्रा

IRCTC Tour Package 2025: नहीं मिलेगा ऐसा मौका, 6 दिन की है ट्रिप, घूम आएं विदेश

IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने बेहद ही आकर्षक और किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको नेपाल घूमने का मौका मिल रहा है। बुकिंग से लेकर खर्चे तक के बारे में डिटेल में जानकर आप भी फटाफट से पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

Image

IRCTC Tour Package 2025

IRCTC Tour Package 2025: घूमने-फिरने वाले पर्यटकों के लिए विदेश की यात्रा करना हमेशा से ही सुखद एहसास से भरा हुआ होता है। इस बार ज्यादा दूर ना जाकर आप भी भारत के पड़ोसी मुल्क नेपाल जाने का प्लान कर सकते हैं क्योंकि आईआरसीटीसी ने NATURALLY NEPAL EX BHOPAL नाम से बेहद ही किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको नेपाल के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करने का मौका मिल रहा है। पशुपतिनाथ मंदिर, बौद्धनाथ स्तूप के दर्शन करें, पाटन की यात्रा, दरबार स्क्वायर, तिब्बती शरणार्थी केंद्र, स्वयंभूनाथ स्तूप के दर्शन इस पैकेज में शामिल हैं।

6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 13-08-2025 को भोपाल से काठमांडू के लिए आपको फ्लाइट लेने है। काठमांडू हवाई अड्डे पर आगमन के साथ ही रात्रि विश्राम के बाद आपकी मनोरम यात्रा की शुरुआत हो जाएगी।

शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है आपको अलग से एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। यात्रा के दौरान स्थानीय टूर गाइड की सेवा भी आपको मिलेगी।

खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹50,900 में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: ₹43,200 और ₹41,900 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया ₹37,600 है।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड WBA047 है। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर या इन नंबरों पर 8287931729, 9321901865 संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article