यात्रा

IRCTC Tour Package: घूम आएं लद्दाख, रहने-खाने की नो टेंशन, सिर्फ इतना होगा खर्चा

IRCTC Tour Package: घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटकों के लिए लद्दाख हमेशा से ही प्रमुख पर्यटन स्थल रहा है। आईआरसीटीसी ने शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसके तहत आपको लद्दाख घूमने का मौका मिल रहा है। बुकिंग से लेकर खर्चे तक के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

Image

Ladakh Tour package (image credit-canva)

IRCTC Tour Package 2025: आईआरसीटीसी ने LEH - LADDAKH WITH TSOMORIRI EX AHMEDABAD नाम से बेहद ही आकर्षक और शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको लद्दाख घूमने का मौका मिल रहा है। दर्रों की भूमि के नाम से मशहूर लद्दाख हमेशा से ही यात्रियों की पसंदीदा जगहों में से एक रहा है। इस पैकेज के दौरान आपको लेह-नुब्रा-तुर्तक-थांग जीरो पॉइंट-नुब्रा-पैंगोंग और टीएसओ मोरोरी की मनोरम यात्रा करवाई जाएगी। सोलो ट्रिप पर जाने के लिए ये पैकेज एकदम परफेक्ट है।

8 दिन और 7 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 27 जुलाई 2025 को अहमदाबाद से लद्दाख के लिए आपको उड़ान भरनी है। रिटर्न एयर टिकट का खर्चा भी इसी पैकेज में शामिल होगा। ब्रेकफास्ट और डिनर के लिए भी आपको पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। डिलक्स होटल में आपको रुकने की व्यवस्था कर दी गई है।

खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 69400 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: ₹56500 और ₹55900 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया ₹52400 है।

इस पैकेज का कोड WAA042 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा 9321901849, 9321901851 इन नंबरों पर संपर्क भी कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article