IRCTC Tour Package
IRCTC Tour Package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने ESSENCE OF KERALA नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको केरल के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करने का मौका मिल रहा है। केरल टूर के दौरान मुन्नार में फैले चाय के बागानों को देखें, वन्यजीवों को देखने के लिए पेरियार झील में नाव की सवारी करें, बैक वाटर पर क्रूज, कोवलम बीच और त्रिवेंद्रम में विश्व स्तरीय महल और संग्रहालय की खोज में हिस्सा लें फिर कन्याकुमारी में पौराणिक स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा और सूर्यास्त देखने के लिए एक दिन की यात्रा करें।
जीवन भर के लिए यादगार पल इकट्ठा करने के लिए ये यात्रा पर्याप्त होगी। कोच्चि में डच महल, यहूदी आराधनालय आपकी एल्बम में कुछ और तस्वीरें जोड़ सकती है। 8 दिन और 7 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 18 जून 2025 को एर्नाकुलम रेलवे स्टेशन या फिर कोचीन एयरपोर्ट से आपको पिक-अप किया जाएगा और इस शानदार यात्रा की शुरुआत हो जाएगी।
शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल होगा। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये पैकेज आपको 76,825 रुपए का पड़ेगा। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: ₹40,320, ₹30,705 तय किया गया है। 5-11 साल तक के बच्चे के लिए किराया ₹12,615 है।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड SEH046 है। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर या इन नंबरों 8287932024, 8287932117, 8287931959 पर संपर्क कर सकते हैं।