IRCTC Tour Package 2025: आईआरसीटीसी ने EASTERN HIMALAYAN WITH CONFIRMED TRAIN TICKET नाम से बेहद ही आकर्षक और शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको दार्जिलिंग और गंगटोक की सैर करवाई जाएगी। सिक्किम की राजधानी और सबसे बड़ा शहर गंगटोक, ऊंचे बर्फीले पहाड़ों, मनमोहक प्राकृतिक दृश्यों, असंख्य मठों और ढेरों साहसिक गतिविधियों के साथ एक शानदार टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। वहीं दार्जिलिंग हिमालय से घिरा हुआ शहर और अपने प्रदूषण-मुक्त प्राकृतिक दृश्यों और मनोरम वातावरण के लिए बेहद लोकप्रिय है।
दो द्रुल चोर्टेन, एनचे मठ, कंचनजंगा, त्सोम्गो झील और रुमटेक मठ की मनोरम यात्रा इस पैकेज में शामिल है। 6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 26-07-2025 को हावड़ा रेलवे स्टेशन से ट्रेन नंबर 22301 द्वारा सुबह 05.55 बजे प्रस्थान। 13.25 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचकर गंगटोक के लिए प्रस्थान होगा। गौर करने वाली बात ये है कि इस पैकेज के लिए बुकिंग आप अपनी सुविधा के हिसाब से किसी भी दिन के लिए कर सकते हैं।
ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। शानदार होटल में आपको रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। खर्चे की बात करें तो डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: ₹37775 और ₹29785 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया ₹13795 है।
इस पैकेज का कोड EHR147 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा 8595936690, 8100829002, 7003125135 इन नंबरों पर संपर्क भी कर सकते हैं।
