यात्रा

IRCTC Tour Package: पूरा होगा विदेश घूमने का सपना, 6 दिन की होगी ट्रिप, जान लें खर्चा

Bhutan Travel Package: आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद ही किफायती और आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको भूटान घूमने का मौका मिल रहा है। खर्चे- खाने पीने से लेकर क्या होगा स्टे ऑपशन यहां सबकुछ डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

Image

Bhutan Tour Package (photo: canva)

IRCTC Tour Package 2025: मनमोहक प्राकृतिक दृश्यों, पौराणिक प्राचीन मंदिरों, किलों, स्वादिष्ट भोजन, रंग-बिरंगे त्योहारों और सबसे बढ़कर अपनी प्रामाणिकता के लिए जाना जाने वाला भूटान पर्यटकों को खासा लुभाता है। ऐसे में अगर आप विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो जान लें कि आईआरसीटीसी ने 'Bhutan The Land Of Happiness Ex Delhi' नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको भूटान के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करने का मौका मिल रहा है। सिम्टोखा दजोंग, मेमोरियल चोर्टेन, बुद्धा पॉइंट, दोचुला व्यू प्वाइंट, चिमिल्हाखांग मंदिर, सस्पेंशन ब्रिज और पुनाखा दजोंग की यात्रा आप कर सकेंगे।

6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 10 नवंबर 2025 को दिल्ली से 12:30 बजे प्रस्थान और 15:40 बजे पारो आगमन। हवाई अड्डे पर स्थानीय प्रतिनिधि से मिलें और थिम्पू के लिए प्रस्थान करें। गौर करने वाली बात ये है कि इस दौरान रास्ते में आप पहाड़ों और बहती नदियों के अद्भुत मनोरम दृश्यों का आनंद ले सकते हैं।

ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है आपको अलग से एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। 4 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ट्रिप आपको 99500 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 82700 रुपए और 80500 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तके बच्चों के लिए किराया 57500 तय किया गया है।

इस पैकेज का कोड NDO27 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर- 8287930747, 8287930624, 8287930718 संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article