यात्रा

IRCTC Tour package 2025: विदेश घूमने का सपना होगा पूरा, जल्दी करें बुकिंग, पैकेज में मिल रही हैं तमाम सुविधाएं

IRCTC Tour package 2025: अगर आप विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं लेकिन खर्चे को लेकर असमंजस में हैं तो फिर आपकी चिंता दूर होने वाली है। बेहद ही किफायती दाम में आपको इंटरनेशनल यात्रा करवाई जा रही है। इस इंटरनेशनल पैकेज से जुड़ी तमाम जानकारी डिटेल में जानने के बाद आप फटाफट से पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

Image

IRCTC Tour package

IRCTC Tour package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च किया है। विदेश घूमने का प्लान कर रहे पर्यटकों के लिए ये पैकेज कम पैसों में एक्सप्लोर करने का सुनहरा मौका लेकर आया है। इस पैकेज के तहत आईआरसीटीसी ने आपके लिए थाईलैंड के प्रमुख शहरों बैंकॉक और पटाया घूमने का इंतजाम कर दिया है।

5 दिन और 4 रात का ये इंटरनेशनल टूर पैकेज रहने वाला है। 23 मई 2025 को सुबह 08:30 बजे कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से बैंकॉक के लिए उड़ान भरी जाएगी। हवाई अड्डे की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद फ्लाइट नंबर FD 121 से आपको प्रस्थान करना होगा।

रहने से लेकर खाने-पीने तक आपको किसी चीज की कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। 3 स्टार होटल में आपके रुकने का इंतजाम किया गया है। इसके अलावा ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा भी इसी पैकेज में शामिल है आपको अलग से रहने-खाने पर एक भी पैसा नहीं खर्च करना है।

पूरे दौरे के दौरान बैंकॉक से स्थानीय टूर गाइड की सेवा आपको मिलेगी। यात्रा बीमा (65 वर्ष तक) कवर होगा। खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो ये पैकेज आपको ₹ 54,700 में पड़ेगा। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया ₹ 47,800 तय किया गया है। बच्चों के लिए किराया ₹ 45,800 है।

इस पैकेज का कोड EHO030U है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए 8595904072, 9836918754, 9735472614 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article