यात्रा

IRCTC Tirupati Package: अप्रैल में पत्नी-बच्चों संग करें तिरुपति के मंदिरों के दर्शन, पैकेज की कीमत सुनकर तुरंत कराएंगे बुकिंग

IRCTC Tirupati Package: आईआरसीटीसी के इस खास धार्मिक एयर टूर पैकेज इसी महीने की 6, 11 और 13 अप्रैल को मायानगरी मुंबई से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें मुंबई से चेन्नई आना-जाना इंडिगो की फ्लाइट से होगा।

Image

IRCTC Tirupati Package: अप्रैल में पत्नी-बच्चों संग करें तिरुपति के मंदिरों के दर्शन।

IRCTC Tirupati Package: देश में लोग घूमने के साथ ही भगवान के दर्शनों के लिए मंदिर भी जाते हैं। देशभर में भगवानों के अलग-अलग मंदिर हैं। हर राज्य में आपको सभी भगवानों के मंदिर देखने को मिल जाएंगे। भगवान विष्णु के मंदिर तिरुपति (Tirupati) में हर दिन भारी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। अगर आप भी अप्रैल के महीने में तिरुपति (Travel Plan For Tirupati) जाने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने अप्रैल महीने में तिरुपति (Tirupati) को लेकर एक खास धार्मिक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप तिरुपति में भगवान बालाजी मंदिर, पद्मावती मंदिर और श्री कालाहस्ती मंदिर के दर्शन कर पाएंगे।

Tirupati

Tirupati

आईआरसीटीसी के इस खास धार्मिक एयर टूर पैकेज का नाम BLISSFUL TIRUPATI (WMA17) है। ये एयर टूर पैकेज 1 रात और 2 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज इसी महीने की 6,11, 13 तारीख, यानी 6, 11 और 13 अप्रैल को मायानगरी मुंबई से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें मुंबई से चेन्नई आना-जाना इंडिगो की फ्लाइट से होगा। आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप तिरुपति के भगवान बालाजी मंदिर के साथ ही पद्मावती मंदिर और श्री कालाहस्ती मंदिर के दर्शन भी कर पाएंगे।

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में शामिल है 2 ब्रेकफास्ट और 1 डिनर

इस टूर पैकेज में आपको एसी टेंपो ट्रैवलर से घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज में आप तिरुपति में 1 रात होटल में रुकेंगे। मील प्लान की बात करें तो आपको इस एयर टूर पैकेज में 2 ब्रेकफास्ट और 1 डिनर मिलेगा। इसके अलावा इस पैकेज में आपको बालाजी मंदिर का स्पेशल एंट्री दर्शन टिकट, पद्मावती मंदिर का दर्शन टिकट और श्री कालाहस्ती मंदिर का दर्शन टिकट मिलेगा। इसके अलावा लोकल टूर गाइड भी इस पैकेज में आपके साथ रहेगा। साथ ही ट्रैवल इंश्योरेंस भी इस टूर पैकेज में आपको मिलेगा। जीएसटी भी इस टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है।

Tirupati Package

Tirupati Package

बात अगर इस टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 16,600 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 14,900 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 14,800 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 14,000 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 13,800 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 12,800 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article