यात्रा

IRCTC Tirupati Package: मार्च में माता-पिता संग करें तिरुपति के मंदिरों के दर्शन, आईआरसीटीसी के 2 दिन के पैकेज की इतनी है कीमत

IRCTC Tirupati Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप तिरुपति के भगवान बालाजी मंदिर, पद्मावती मंदिर और श्री कालाहस्ती मंदिर के दर्शन कर पाएंगे। मील प्लान की बात करें तो आपको इस एयर टूर पैकेज में 1 ब्रेकफास्ट और 1 डिनर मिलेगा।

Image

IRCTC Tirupati Package: मार्च में परिवार संग करें तिरुपति के मंदिरों के दर्शन।

IRCTC Tirupati Package: भारत में मार्च (March) के महीने में लोग बहुत ज्यादा घूमने (Travel) जाते हैं। घूमने के साथ लोग भगवान के दर्शनों के लिए मंदिर भी जाते हैं। दरअसल भारत के हर राज्य में कई सारे मंदिर हैं। अगर आप भी मार्च के महीने में मंदिर जाने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने तिरुपति (Tirupati) को लेकर एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप भगवान बालाजी मंदिर, पद्मावती मंदिर और श्री कालाहस्ती मंदिर के दर्शन कर पाएंगे।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम TIRUPATI DEVASTHANAM (NDA10) है। ये एयर टूर पैकेज 1 रात और 2 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज इसी महीने की 9 और 16 तारीख, यानी 9 मार्च और 19 मार्च को देश की राजधानी दिल्ली से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें दिल्ली से चेन्नई आना-जाना इंडिगो की फ्लाइट से होगा।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में शामिल है 1 ब्रेकफास्ट और 1 डिनर

आईआरसीटीसी (IRCTC) के इस एयर टूर पैकेज में आप तिरुपति के भगवान बालाजी मंदिर, पद्मावती मंदिर और श्री कालाहस्ती मंदिर के दर्शन कर पाएंगे। इस एयर टूर पैकेज में कुल सीटों की संख्या 20 है। साथ ही इस टूर पैकेज में आपको नॉन एसी गाड़ी से घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज में आप 1 रात तिरुपति में एसी कमरे में रहेंगे। मील प्लान की बात करें तो आपको इस एयर टूर पैकेज में 1 ब्रेकफास्ट और 1 डिनर मिलेगा। इसके अलावा इस पैकेज में आपको बालाजी मंदिर का स्पेशल एंट्री दर्शन टिकट, पद्मावती मंदिर का दर्शन टिकट और श्री कालाहस्ती मंदिर का दर्शन टिकट मिलेगा।

बात अगर इस टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 21,913 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 20,270 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 20,120 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 19,440 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 18,930 और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 17,410 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article