यात्रा

IRCTC Tour Package: थाईलैंड घूमने का सुनहरा मौका, सिर्फ इतना होगा खर्चा, जानें डिटेल्स

IRCTC Tour Package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको थाईलैंड घूमने का मौका मिल रहा है। पैकेज में मिलने वाली तमाम सुविधाएं बुकिंग से लेकर खर्चे तक के बारे में डिटेल में यहां सब जानकारी दी गई है।

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने THAILAND CALLING EX LUCKNOW नाम से बेहद किफायती और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको थाईलैंड घूमने का मौका मिल रहा है। कोरल आइलैंड, अल्काजर शो, चाओफ्राया क्रूज नदी, मरीन पार्क के साथ सफारी-वर्ल्ड, बैंकॉक ओशन वर्ल्ड की मजेदार यात्रा इस टूर पैकेज में शामिल है।

6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 30 जुलाई 2025 को 20:00 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर एकत्र होना है। एयरपोर्ट पर टूर मैनेजर से मिलें और इमिग्रेशन संबंधी औपचारिकताएं पूरी करें। 23:05 बजे बैंकॉक के लिए उड़ान भरना है। रहने से लेकर खाने-पीने तक आपको किसी चीज की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

4 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है आपको अलग से खर्चा करने की जरूरत नहीं है। पूरे दौरे के दौरान बैंकॉक से स्थानीय टूर गाइड की सेवा उपलब्ध रहेगी।

खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹73300 में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: ₹62800 और ₹61600 तय किया गया है। 5-11 साल तक के बच्चे के लिए किराया ₹59300 है।

पैकेज की बुकिंग आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर या इस नंबर पर 8287930922, 9236367954, 8287930902 संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article