यात्रा

IRCTC South India Package: आईआरसीटीसी के इस 7 दिन के पैकेज में घूमें दक्षिण भारत के ये 4 सुंदर शहर, किराया सुनकर अभी करा लेंगे बुकिंग

IRCTC South India Package: इस एयर टूर पैकेज में आप कूर्ग, मैसूर, ऊटी और बेंगलुरु घूम पाएंगे। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा। दिल्ली से बेंगलुरु और कोयंबटूर से दिल्ली आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से रहेगा।

Image

IRCTC South India Package: आईआरसीटीसी ने दक्षिण भारत के लिए निकाला एयर टूर पैकेज।

IRCTC South India Package: भारत (India) में घूमने (Travel) के ऑप्शंस की कोई कमी नहीं है। आपको यहां एक से बढ़कर एक घूमने के ऑप्शन आसानी से मिल जाएंगे। दक्षिण भारत के राज्यों (South India States) में भी घूमने के एक से बढ़कर ऑप्शन हैं। यहां देश ही नहीं विदेशों से भी टूरिस्ट (Tourist) घूमने के लिए आते हैं। अगर आप भी अगले महीने यहां घूमने का प्लान बना रह हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप दक्षिण भारत के 4 सुंदर टूरिस्ट डेस्टिनेशल (South India Tourist Destinations) घूम पाएंगे।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम JEWELS OF SOUTH INDIA (NDA30) है। ये एयर टूर पैकेज 9 दिसंबर को देश की राजधानी दिल्ली से शुरू होगा। टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। इस एयर टूर पैकेज में आप कूर्ग, मैसूर, ऊटी और बेंगलुरु घूम पाएंगे। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा। दिल्ली से बेंगलुरु और कोयंबटूर से दिल्ली आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से रहेगा।

इस एयर टूर पैकेज में मिलेगा 6 ब्रेकफास्ट और 6 डिनर

इस टूर पैकेज में लोगों की कुल संख्या 30 है। एसी गाड़ी से आपको घुमाया जाएगा। मील प्लान की बात करें तो आपको 6 ब्रेकफास्ट और 6 डिनर मिलेगा। ऊटी को छोड़कर बाकी जगहों पर आपको हर दिन 1 लीटर पानी की बोतल मिलेगी। रुकने की व्यवस्था कूर्ग, मैसूर, ऊटी में होगीय, जहां कूर्ग और ऊटी में आपको नॉन एसी कमरे मिलेंगे। इस टूर पैकेज में आपको ट्रैवल इश्योरेंस भी मिलेगा। इसके अलावा इस टूर पैकेज की प्राइस में जीएसटी भी शामिल है।

बात अगर इस एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 52,610 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 42,690 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 41,090 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 37,890 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 35,270 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 27,410 रुपए देने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article