यात्रा

IRCTC Nepal Package: मई की छुट्टियों में मम्मी-पापा के साथ बनाएं नेपाल घूमने का प्लान, आईआरसीटीसी के 6 दिन के पैकेज के लिए देने होंगे इतने रुपए

IRCTC Nepal Package: आईआरसीटीसी के इस नेपाल पैकेज में आप काठमांडू के साथ पोखरा भी घूम सकेंगे। इस पैकेज में आप 3 रात काठमांडू और 2 रात पोखरा में रहेंगे। मील प्लान में आपको 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर मिलेगा। इस पैकेज में आपको एसी डीलक्स बस से घुमाया जाएगा।

Image

IRCTC Nepal Package: मई की छुट्टियों में मम्मी-पापा के साथ बनाएं नेपाल घूमने का प्लान।

IRCTC Nepal Package: घुमक्कड़ भारतीयों के लिए पड़ोसी देश नेपाल (Nepal) बेहद खास है। भारत के इस पड़ोसी देश में हर साल भारतीय घूमने (Travel) के लिए जाते हैं। नेपाल में आपको एक से बढ़कर एक सुंदर जगह देखने को मिलेंगी। अगर आप भी इस सुंदर से हिंदू देश को घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आईआरसीटीसी का ये नेपाल पैकेज आपके बड़े काम आ सकता है।

MYSTICAL NEPAL EX MUMBAI (WMO018) नाम का नेपाल का ये खास पैकेज 21 मई को मुंबई से शुरू होगा। पूरा पैकेज 6 दिन का है। मुंबई से आप नेपाल की राजधानी काठमांडू इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से कवर करेंगे। काठमांडू से वापसी भी इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से ही होगी।

Nepal Package

Nepal Package

60 साल तक के लोगों को मिलेगा ट्रैवल इंश्योरेंस

नेपाल के इस आईआरसीटीसी के पैकेज में आप राजधानी काठमांडू के साथ सुंदर सा हिल पोखरा भी घूम पाएंगे। 6 दिन के इस पैकेज में आप 3 रातें काठमांडू और 2 रातें पोखरा में रहेंगे। अंग्रेजी बोलने वाला टूर गाइड के साथ आपको डीलक्स बस से गुमाया जाएगा। खाने में आपको 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर दिया जाएगा। 60 साल तक के लोगों को इस पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस का फायदा उठा सकेंगे।

नेपाल के इस पैकेज को सिंगल बुक करने पर 54,600 रुपए, डबल शेयरिंग करने पर 46,900 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग करने पर 46,100 रुपए देने होंगे। वहीं बच्चे (5-11) के लिए बेड लेने पर 44,600 रुपए, बेड नहीं लेने पर 42,300 रुपए और बच्चे (2-4) के लिए बेड नहीं लेने पर 33,500 रुपए जेब से खर्च होंगे।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article