यात्रा

IRCTC Kerala Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज से माता-पिता को घुमाएं भगवान के देश, हफ्तेभर के लिए देने होंगे बस इतने कम रुपए

IRCTC Kerala Package: आईआरसीटीसी के इस स्पेशल एयर टूर पैकेज में आप अलेप्पी, कोच्चि, मुन्नार, त्रिवेन्द्रम घूम सकेंगे। इस पैकेज में आप 1 रात कोच्चि, 2 रात मुन्नार, 1 रात थेक्कडी, 1 रात कुमारकोम और 1 रात त्रिवेन्द्रम में रहेंगे।

Image

IRCTC Kerala Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज से माता-पिता को घुमाएं भगवान के देश, हफ्तेभर के लिए देने होंगे बस इतने कम रुपए

IRCTC Kerala Package: केरल (Kerala) देश का सबसे बढ़िया और सुंदर राज्य है। भगवान के देश में घूमने (Travel) के लिए आपको एक से बढ़कर एक ऑप्शन मिलेंगे। हनीमून (Honeymoon) के लिए भी ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। अगर आप इसी महीने केरल घूमने का प्लान (Travel Plan for Kerala) कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने केरल को लेकर एक स्पेशल एयर टूर पैकेज (IRCTC Kerala Package) निकाला है, जिसमें आप यहां की कई सुंदर-सुंदर जगह घूम (Best Tourist Places in Kerala) पाएंगे।

आईआरसीटीसी के इस स्पेशल एयर टूर पैकेज का नाम CULTURAL KERALA (SHA35) है। ये एयर टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। ये स्पेशल पैकेज इसी महीने की 28 तारीख, यानी 28 अप्रैल को हैदराबाद से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें हैदराबाद से कोच्चि आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।

आईआरसीटीसी के इस पैकेज में शामिल है 6 ब्रेकफास्ट, 6 डिनर और 1 लंच

आईआरसीटीसी के इस स्पेशल एयर टूर पैकेज में आप अलेप्पी, कोच्चि, मुन्नार, त्रिवेन्द्रम घूम सकेंगे। इस पैकेज में आप 1 रात कोच्चि, 2 रात मुन्नार, 1 रात थेक्कडी, 1 रात कुमारकोम और 1 रात त्रिवेन्द्रम में रहेंगे। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको 6 ब्रेकफास्ट, 6 डिनर और 1 लंच मिलेगा। इसके अलावा एसी बस से आपको घुमाया जाएगा। साथ ही ट्रैवल इंश्योरेंस भी इस पैकेज में आपको मिलेगा। इस पैकेज में कुल सीटों की संख्या 29 है। पूरे पैकेज के दौरान आईआरसीटीसी टूर एस्कोर्ट सर्विस मिलेगी।

बात अगर इस स्पेशल एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 53,100 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 35,700 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 33,750 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 29,900 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 23,300 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 15,400 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस स्पेशल एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article