IRCTC Vaishno Devi Package: देशभर में नवरात्रि (Navratri) का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। नवरात्रि (Navratri 2024) में 9 दिनों तक मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान माता के कई भक्त व्रत भी रखते हैं। इस साल चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) 9 अप्रैल से शुरू होंगे और 17 अप्रैल को समापन होगा। नवरात्रि पर भक्त मां का आशीर्वाद पाने के लिए मंदिर भी जाते हैं। खासतौर से नवरात्रि के मौके पर माता के भक्त श्री माता वैष्णो देवी के मंदिर भी जाते हैं। श्री माता वैष्णो देवी (Shri Mata Vaishno Devi) जी के पवित्र तीर्थस्थल की तीर्थयात्रा सबसे पवित्र तीर्थयात्राओं में से एक मानी जाती है।
श्री माता वैष्णो देवी में देश ही नहीं विदेशों से भी भक्त यहां आते हैं। अगर आप भी इसी महीने में यहां आने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने श्री माता वैष्णो देवी को लेकर वंदे भारत स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज (IRCTC Train Tour Package) निकाला है। आईआरसीटीसी के इस ट्रेन टूर पैकेज का नाम MATA VAISHNODEVI BY VANDE BHARAT (NDR010) है।

Mata Vaishno Devi
इस पैकेज के मील प्लान में शामिल है 1 ब्रेकफास्ट, 1 लंच और 1 डिनर
आईआरसीटीसी का ये स्पेशल वंदे भारत ट्रेन टूर पैकेज 1 रात और 2 दिन का है। ये पैकेज इसी महीने की 11 तारीख, यानी 11 अप्रैल को देश की राजधानी दिल्ली के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से शुरू होगा। इस स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज में आप श्री माता वैष्णो देवी जी के दर्शन कर पाएंगे। ट्रैवलिंग मोड ट्रेन का रहेगा, जिसमें श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस के चेयर कार टिकट से दिल्ली से कटरा आना-जाना होगा। इस वंदे भारत ट्रेन टूर पैकेज के तहत आप एक रात कटरा में एसी होटल में रहेंगे। इसके अलावा मील प्लान की बात करें तो इस ट्रेन टूर पैकेज में 1 ब्रेकफास्ट, 1 लंच और 1 डिनर मिलेगा। साथ ही इस वंदे भारत ट्रेन टूर पैकेज की प्राइस में जीएसटी भी शामिल है।

Vaishno Devi
अगर बात इस वंदे भारत ट्रेन टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 9,145 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 7,660 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 7,290 खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 6,055 रुपए और बेड नहीं लेने पर 5,560 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस स्पेशल वंदे भारत ट्रेन टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद भी बुक कर सकते हैं।
