यात्रा

IRCTC Vaishno Devi Package: मदर्स डे पर प्यारी सी मम्मी को दें सरप्राइज, आईआरसीटीसी के वंदे भारत पैकेज से इसी महीने कराएं माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन

Vaishno Devi IRCTC Package: आईआरसीटीसी के इस स्पेशल वंदे भारत ट्रेन टूर पैकेज में आप माता वैष्णो देवी जी के मंदिर के दर्शन कर पाएंगे। मील प्लान की बात करें तो इस ट्रेन टूर पैकेज में 1 ब्रेकफास्ट, 1 लंच और 1 डिनर मिलेगा। इस वंदे भारत ट्रेन टूर पैकेज के तहत आप एक रात कटरा में एसी होटल में रहेंगे।

Image

IRCTC Vaishno Devi Package: आईआरसीटीसी के वंदे भारत पैकेज से इसी महीने करें माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन।

IRCTC Vaishno Devi Package: श्री माता वैष्णो देवी (Shri Mata Vaishno Devi) जी के पवित्र तीर्थस्थल की तीर्थयात्रा सबसे पवित्र तीर्थयात्राओं में से एक मानी जाती है। माता के दर्शनों के लिए देश ही नहीं, विदेशों से भी टूरिस्ट यहां आते हैं। खासतौर से लोग यहां अपने माता-पिता परिवार और दोस्तों के साथ आते हैं। अगर आप इसी महीने श्री माता वैष्णो देवी के मंदिर में आने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने श्री माता वैष्णो देवी को लेकर वंदे भारत स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज (IRCTC Train Tour Package) निकाला है। आप कल यानी 12 मई को मदर्स डे पर अपनी प्यारी सी मम्मी के लिए माता वैष्णो देवी मंदिर पैकेज बुक कर उन्हें ये बेहद खास गिफ्ट दे सकती हैं।

आईआरसीटीसी के इस ट्रेन टूर पैकेज का नाम MATA VAISHNODEVI BY VANDE BHARAT (NDR010) है। आईआरसीटीसी का ये स्पेशल वंदे भारत ट्रेन टूर पैकेज 1 रात और 2 दिन का है। ये स्पेशल पैकेज इसी महीने की 16 तारीख, यानी 1 6 मई को देश की राजधानी दिल्ली के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड ट्रेन का रहेगा, जिसमें श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस के चेयर कार टिकट से दिल्ली से कटरा आना-जाना होगा।

Vaishno Devi Package

Vaishno Devi Package

IRCTC के इस वंदे भारत ट्रेन टूर पैकेज में शामिल है 1 ब्रेकफास्ट, 1 लंच और 1 डिनर

आईआरसीटीसी के इस स्पेशल वंदे भारत ट्रेन टूर पैकेज में आप माता वैष्णो देवी जी के मंदिर के दर्शन कर पाएंगे। इस वंदे भारत ट्रेन टूर पैकेज के तहत आप एक रात कटरा में एसी होटल में रहेंगे। मील प्लान की बात करें तो इस ट्रेन टूर पैकेज में 1 ब्रेकफास्ट, 1 लंच और 1 डिनर मिलेगा। साथ ही इस पैकेज की प्राइस में जीएसटी भी शामिल है।

बात अगर इस वंदे भारत ट्रेन टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 9,145 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 7,660 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 7,290 खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 6,055 रुपए और बेड नहीं लेने पर 5,560 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस स्पेशल वंदे भारत ट्रेन टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद भी बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article