IRCTC Mata Vaishno Devi Package: श्री माता वैष्णो देवी (Shri Mata Vaishno Devi) जी के पवित्र तीर्थस्थल की तीर्थयात्रा सबसे पवित्र तीर्थयात्राओं में से एक मानी जाती है। माता के भक्त मां का आशीर्वाद पाने के लिए यहां जरूर आते हैं। श्री माता वैष्णो देवी में देश ही नहीं विदेशों से भी भक्त यहां आते हैं। अगर आप भी इसी महीने में यहां आने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने श्री माता वैष्णो देवी को लेकर वंदे भारत स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज (IRCTC Train Tour Package) निकाला है।
आईआरसीटीसी के इस ट्रेन टूर पैकेज का नाम MATA VAISHNODEVI BY VANDE BHARAT (NDR010) है। आईआरसीटीसी का ये स्पेशल वंदे भारत ट्रेन टूर पैकेज 1 रात और 2 दिन का है। ये पैकेज इसी महीने की 29 तारीख, यानी 29 अप्रैल को देश की राजधानी दिल्ली के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से शुरू होगा। इस पैकेज में आप श्री माता वैष्णो देवी जी के दर्शन कर पाएंगे।
IRCTC के इस ट्रेन टूर पैकेज में शामिल है 1 ब्रेकफास्ट, 1 लंच और 1 डिनर
ट्रैवलिंग मोड ट्रेन का रहेगा, जिसमें श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस के चेयर कार टिकट से दिल्ली से कटरा आना-जाना होगा। इस पैकेज के तहत आप एक रात कटरा में एसी होटल में रहेंगे। इसके अलावा मील प्लान की बात करें तो इस ट्रेन टूर पैकेज में 1 ब्रेकफास्ट, 1 लंच और 1 डिनर मिलेगा। साथ ही इस पैकेज की प्राइस में जीएसटी भी शामिल है।
अगर बात इस वंदे भारत ट्रेन टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 9,145 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 7,660 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 7,290 खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 6,055 रुपए और बेड नहीं लेने पर 5,560 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस स्पेशल वंदे भारत ट्रेन टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद भी बुक कर सकते हैं।
