यात्रा

IRCTC Andaman Package: रोमांटिक ट्रिप के लिए बेस्ट है आईआरसीटीसी का ये 7 दिन वाला टूर पैकेज, कम खर्च में घूमने के लिए ऐसे कर लें बुक

IRCTC Andaman Package: कम कीमत में बेहतरीन रोमांटिक ट्रिप पर जाना है, तो आईआरसीटीसी का अंडमान वाला टूर पैकेज एकदम ही बेस्ट हो सकता है। इस पैकेज में आपको 7 दिन में खूबसूरत अंडमान और उसके आस पास की बढ़िया डेस्टिनेशन्स पर घुमाया जाएगा।

Image

IRCTC Andaman summer vacation tour package

IRCTC Andaman Package: ट्रेवलिंग के शौकीन लोगों के लिए गर्मियों में किसी बीच वाली डेस्टिनेशन पर घूमना एकदम ही गजब हो सकता है। ऐसे में अगर आप भी इस मौसम में प्यारी पत्नी या GF संग किसी रोमांटिक ट्रिप पर जाना चाहते हैं, तो अंडमान जाना काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। भारत के इस द्वीप पर हर साल घूमने (Travel) के लिए कई लोग जाते हैं। हनीमून के लिए गोवा, मालदिव्स छोड़ अंडमान और उसके आस पास की जगहों पर जाना भी काफी रोमांटिक तो रोमांचक है। अंडमान में आपको एक से बढ़कर एक सुंदर जगह देखने (Best Tourist Places in Andaman) को मिलेंगी। अगर आप इसी महीने अंडमान घूमने का प्लान (Travel Plan For Andaman) कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने अंडमान को लेकर एक स्पेशल कार टूर पैकेज (IRCTC Andaman Package) निकाला है। आईआरसीटीसी के इस पैकेज में आप अंडमान की कई सुंदर-सुंदर जगह घूम सकेंगे, यहां देखें पैकेज से जुड़ी सारी जरूरी जानकारियां और बुकिंग डिटेल्स।

IRCTC Andaman Tour Package Booking Details

आईआरसीटीसी के खास ROMANTIC ANDAMAN HOLIDAY'S GOLD टूर पैकेज के तहत आपको 6 रात और 7 दिनों वाले बेहतरीन सफर का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा। सफर की शुरुआत पोर्ट ब्लैयर से होगी, जहां से आप अंडमान की खूबसूरत वादियों में कार के माध्यम से अपने पार्टनर संग प्यारी सी ट्रिप का मजा ले पाएंगे। इस ट्रिप की शुरुआत 21 मई से होगी, कार मोड से पूरी की जाने वाली इस ट्रिप के लिए आपको पहले अपने खर्च पर पोर्ट ब्लैयर तक आना होगा।

IRCTC Andaman Tour Package Ticket Price

आईआरसीटीसी के इस पैकेज में आपको भरतांग, हेवलॉक, नील आईलैंड तो पोर्ट ब्लैयर की सबसे फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स तो हिडन जेम्स दिखाएं जाएंगे। 6 रात और 7 दिन वाले इस सफर के लिए आपको करीब 33600 रुपये खर्च करने होंगे। इस गोल्ड पैकेज में आपको कार के माध्यम से पूरा शहर घुमाया जाएगा।

बात अगर इस पैकेज के खर्च की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 57,230 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 33,600 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 30,515 रुपए खर्च होंगे। 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 19,810 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 15,650 रुपए खर्च करने होंगे। आप इस पैकेज की बुकिंग ग्रुप में भी कर सकते हैं, जिसके के लिए 4 लोगों के ग्रुप को कुल 30,525 रुपये का खर्च आएगा वहीं 6 लोगों के ग्रुप को 28,970 रुपये।

उपलब्ध सुविधाएं

पैकेज के तहत आपको कार से हर जगह की सैर का मौका मिलेगा। हालांकि पोर्ट ब्लैयर तक आने का या वापस जाने का खर्च पैकेज में शामिल नहीं होगा। इन टिकट्स के अलावा किसी टूरिस्ट डेस्टिनेशन की एंट्री फीस, फोरेस्ट एरिया का परमिट पैकेज की कीमत में शामिल होगा। 6 रात और 7 दिनों की सारी मील्स जैसे नाश्ता, डिनर और लंच भी पैकेज के साथ उपलब्ध रहेगा। तो अगर आप भी इस कार टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद भी बुक कर सकते हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article