यात्रा

IRCTC Tour Package: फैमिली संग बनाएं राजस्थान घूमने का प्लान, केवल 6 दिन में जयपुर से जोधपुर का सफर

IRCTC Tour Package: राजस्थान ट्रिप अब केवल एक पैकेज में कंप्लीट हो सकती है। जी हां जयपुर से लेकर जोधपुर तक की सैर आप मात्र 6 दिन में कर सकते हैं। इस पैकेज में एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से पिक-अप व ड्रॉप की सुविधा शामिल है। आइए जानते हैं पैकेज की फुल डिटेल्स...

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) का राजस्थान टूर पैकेज पर्यटकों को शाही विरासत और रेगिस्तानी खूबसूरती का अनोखा अनुभव देता है। इस पैकेज के तहत राजधानी जयपुर के साथ बीकानेर, जैसलमेर और जोधपुर जैसे ऐतिहासिक शहरों की सैर कराई जाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से पिक-अप व ड्रॉप की व्यवस्था शामिल है, जिससे सफर पूरी तरह आरामदायक और तनावमुक्त बनता है। इस सफर में किले, महल, हवेलियां और थार के सुनहरे रेतिले दृश्य इस यात्रा को यादगार बना देते हैं। यह पैकेज परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए बेहतरीन विकल्प है। आइए विस्तार से जानते हैं इस पैकेज के बारे में...

पैकेज की डिटेल

IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) ने खास राजस्थान टूर के लिए प्लान किए इस पैकेज का नाम JAIPUR-JODHPUR-JAISALMER-BIKANER-JAIPUR है। जिसका कोड़ NJH075 तय किया गया है। इस पैकेज से 5 रात और 6 दिन का सफर किया जाएगा। वहीं इस सफर की शुरुआत राज्य की राजधानी जयपुर से होगी। इस पैकेज में सफर का माध्यम गाड़ी (कैब) द्वारा होगा। इस पैकेज का आगामी सफर 1 मार्च को होना है। जिसकी बुकिंग आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट से कर सकते हैं।

कितना होगा खर्च

इस पैकेज के शुल्क को गाड़ी की बुकिंग के आधार पर कई श्रेणियों में बांटा गया है। जिसमें 56,310 रुपए प्रति व्यक्ति से शुरु होकर 17,410 रुपए प्रति व्यक्ति तक के अलग-अलग रेट हैं। जिसे आप अपनी सुविधा और बजट के अनुसार बुकिंग करते समय देख सकते हैं। इसके अलावा दशहरा, दिवाली, क्रिसमस और नए साल पर ये रेट लिस्ट मान्य नहीं रहती है।

पैकेज की सुविधाएं

IRCTC के इस टूर पैकेज में यात्रियों को रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड या एयरपोर्ट से पिक-अप और ड्रॉप की सुविधा दी जाती है। दर्शनीय स्थलों की सैर एसी कैब से कराई जाती है और होटल में एसी रूम के साथ 5 टाइम के नाश्ते (सीपी प्लान) शामिल हैं। सफर में सभी टोल टैक्स, पार्किंग और लागू कर भी पैकेज में कवर हैं। हालांकि इस पैकेज में ट्रेन या हवाई सफर का किराया, स्मारक प्रवेश शुल्क, अतिरिक्त भोजन, कैमरा शुल्क, टिप्स, बीमा, मिनरल वाटर, लॉन्ड्री और व्यक्तिगत खर्च इसमें शामिल नहीं हैं। इन सेवाओं का भुगतान यात्रियों को अलग से करना होगा।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article