यात्रा

Kashmir IRCTC Package: बैग बांधकर हो जाएं तैयार, जन्नत की सैर करने का ये रहा शानदार प्लान, सस्ते में घूमें श्रीनगर, पहलगाम समेत ये जगहें

Kashmir IRCTC Package: पैकेज में आपको लखनऊ से श्रीनगर इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट के इकोनॉमी टिकट से भेजा जाएगा। 14 जून को वापसी भी इसी कंपनी की फ्लाइट से होगी। इस पैकेज के ग्रुप में कुल सीटों की संख्या 30 है।

Image

Kashmir IRCTC Package: सस्ते में घूमें श्रीनगर, पहलगाम समेत ये जगहें।

Kashmir IRCTC Package: देश में यूं तो घूमने के लिए सुंद जगहों की कोई कमी नहीं, लेकिन कश्मीर की बात तो सबसे अलग ही है। पाकिस्तान के पास स्थित कश्मीर किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां आने वाला हर टूरिस्ट इस जगह का फैन बन जाता है। कश्मीर में आप घूमने से लेकर हनीमून के लिए आ सकते हैं। देश में हनीमून के लिए ज्यादातर न्यूली मैरिड कपल्स की पहली पसंद कश्मीर ही होती है। गर्मियों की छुट्टियों में टूरिस्ट यहां जमकर आते हैं। गर्मियों में वीकेंड के दौरान कश्मीर फुल पैक रहता है। कश्मीर को लेकर आईआरसीटीसी भी काफी एक्टिव रहता है और कई सारे पैकेज निकालता है।

IRCTC का कश्मीर पैकेज कब से शुरू होगा

जून महीने में कश्मीर को लेकर आईआरसीटीसी ने जो पैकज निकाला है, उसका नाम JANNAT-E-KASHMIR EX LUCKNOW (NLA94) है। ये खास पैकेज नवाबों के शहर और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू होगा। पैकेज की शुरुआत 9 जून से होगी। अगर आपका 9 जून को जाने का प्रोग्राम नहीं बन पा रहा है तो आप इसी पैकेज को 21, 23 और 26 जून को भी बुक कर सकेंगे।

Kashmir Package

Kashmir Package

IRCTC के पैकेज से कैसे पहुंचें कश्मीर

पैकेज में आपको लखनऊ से श्रीनगर इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट के इकोनॉमी टिकट से भेजा जाएगा। 14 जून को वापसी भी इसी कंपनी की फ्लाइट से होगी। इस पैकेज के ग्रुप में कुल सीटों की संख्या 30 है। इस पैकेज में आप जिन जगहों को घूमेंगे, वह है- श्रीनगर, सोनमर्ग, पहलगाम और गुलमर्ग। श्रीनगर एयरपोर्ट से आपको नॉन एसी गाड़ी से शेयरिंग बेसिस पर घुमाया जाएगा। रहने की व्यवस्था पहलगाम और श्रीनगर में रहेगी। एक रात आपको हाउसबोट में भी ठहरने का मौका मिलेगा। JANNAT-E-KASHMIR EX LUCKNOW पैकेज के तहत आप श्रीनगर में 3 रात और पहलगाम में एक रात के लिए रहेंगे। इस पैकेज में आपको खाना भी मिलेगा, जिसमें 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर शामिल है। पैकेज में यात्रियों को ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।

पैकेज के लिए इतने रुपए होंगे खर्च

IRCTC के इस पैकेज को अगर आप अकेले के लिए खरीदना चाह रहे हैं तो आपको 53,750 रुपए देने होंगे। अगर दो लोग इस पैकेज को लेना चाह रहे हैं तो आपको 48,300 रुपए और तीन लोगों के लिए इस पैकेज की कीमत 46,700 रुपए देने होंगे। इसी तरह बच्चों को इस पैकेज में लाने पर आपको 36,900 रुपए से लेकर 27,500 रुपए देने पड़ सकते हैं बच्चों के लिए इस पैकेज की प्राइस उनकी उम्र और बेड लेने या नहीं लेने पर अलग-अलग होगी।

कहां से कराएं बुक

ऑनलाइन तरीके से इस पैकेज को बुक करने के लिए आपको इस लिंक https://www.irctctourism.com पर क्लिक करना होगा। वहीं ऑफलाइन के लिए आपको आईआरसीटी के ऑफिस पर जाना होगा।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article