मंदिरों से समंदर तक का यादगार सफर, कंबोडिया और वियतनाम की जादुई यात्रा
- Authored by: प्रभात शर्मा
- Updated Jan 20, 2026, 05:34 AM IST
IRCTC Tour Package 2026: अगर आप मंदिरों से समंदर तक का यादगार सफर करने का प्लान कर रहे हैं तो ये टूर पैकेज आपके लिए बेहद खास होने वाला है। कंबोडिया और वियतनाम की जादुई यात्रा करने का मौका है। पैकेज से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी यहां डिटेल में बताई गई है जिसे जानकर आप फटाफट से पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।
कंबोडिया और वियतनाम की जादुई यात्रा
IRCTC Tour Package 2026: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसके तहत आपको कंबोडिया और वियतनाम की यात्रा करने का मौका मिल रहा है। 11 दिन और 10 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है जिसे मुख्य रूप से घूमने के साथ ही रोमांच की चाह रखने वाले पर्यटकों के लिए डिजाइन किया गया है। कोम्पोंग फ्लुक फ्लोटिंग विलेज, अंगकोर वाट मंदिर, अंगकोर थोम बेयोन मंदिर, साहित्य मंदिर, बाई तू लॉन्ग बे जैसे प्रमुख आकर्षणों के दीदार आपको इस पैकेज के तहत करने का मौका मिल रहा है।
25 जनवरी 2026 को इंदौर हवाई अड्डे से इंडिगो की फ्लाइट द्वारा सिएम रीप के लिए प्रस्थान करना है। प्रस्थान का समय 21:45 बजे निर्धारित किया गया है। फ्लाइट CCU होते हुए जाएगी। ट्रांजिट में रात भर का प्रवास होगा।
4 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा इस पैकेज में ही शामिल है। एक पेशेवर और मिलनसार अंग्रेजी बोलने वाले टूर गाइड या एस्कॉर्ट की सेवाएं भी आपको मिलेंगी। खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो इस पैकेज के लिए आपको 1,94,200 रुपए खर्च करने होंगे।
डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: 1,58,500 और 1,57,200 रुपए तय किया गया है। वहीं 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया 1,50,100 रुपए तय किया गया है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड WBO047 है। ज्यादा जानकारी के लिए 9321901861, 8287931726, 9321901862 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।