IRCTC Northeast Package: देश में नॉर्थ ईस्ट (Northeast) बेहद सुंदर जगह है। नॉर्थ ईस्ट में घूमने (Travel Places in Northeast) की कई सुंदर-सुंदर जगह है। देश ही नहीं विदेशों से भी टूरिस्ट (Tourist) यहां घूमने के लिए आते हैं। अगर आप मार्च (March) महीने में यहां आने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने मार्च महीने में नॉर्थ ईस्ट (Northeast Tourist Places) को लेकर एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप नॉर्थ ईस्ट के 3 सुंदर-सुंदर (Northeast Places) घूम पाएंगे।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम GANGTOK & DARJEELING EX MUMBAI (WMA56) है। ये एयर टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज अगले महीने की 2 तारीख को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें आप मुंबई से बागडोगरा आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से करेंगे।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में मिलेगा 6 ब्रेकफास्ट और 6 डिनर
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप कलिम्पोंग, गंगटोक और दार्जिलिंग घूम पाएंगे। इस टूर पैकेज में आपको एसी गाड़ी से घुमाया जाएगा। इस पैकेज में आप डीलक्स होटल में रहेंगे, जिसमें आप 1 रात कलिम्पोंग, 3 रात गंगटोक और 2 रात दार्जिलिंग में रुकेंगे। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको 6 ब्रेकफास्ट और 6 डिनर मिलेगा। इसके अलावा इस एयर टूर पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। साथ ही जीएसटी भी इस एयर टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है।
बात अगर इस एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 59,600 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 47,000 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 46,300 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 44,900 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 41,900 रुपए और 2 साल से 5 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 31,100 खर्च करने होंगे। 0-2 साल के उम्र के बच्चों का किराया बुकिंग के समय आईआरसीटीसी ऑफिस में कैश जमा किया जाएगा। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
