गर्मी की छुट्टियां हों और कहीं घूमने का प्लान न बन पाए तो ऐसे ही सारा मजा किरकिरा हो जाता है। वहीं अब जब छुट्टियां खत्म होने को हैं और आपका कहीं भी घूमने का प्लान नहीं बना पाया है, तो आपको IRCTC का ये किफायती टूर प्लान जरूर देखना चाहिए। इस टूर पैकेज के अंदर आपको नेपाल का ट्रिप कराया जाएगा। प्रकृति पसंद लोगों के लिए ये ट्रिप काफी शानदार होने वाला है। आइए जानते हैं रेलवे के इस शानदार टूर प्लान के बारे में...
क्या हैं टूर पैकेज की डिटेल्स?
भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) ने भारत से नेपाल घूमने के लिए एक शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेजा का नाम BEST OF NEPAL EX DELHI है। वहीं इस टूर पैकेज का कोड NDO04 है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत 5 रात और 6 दिन की ट्रिप शामिल है। वहीं इस टूर पैकेज की शुरुआत 25 जून, 2025 और 19 अगस्त 2025 को दिल्ली से हो रही है।
पैकेज में शामिल सुविधाएं
इस पैकेज के द्वारा आपको हवाई सफर के माध्यम से दिल्ली से नेपाल का ट्रैवल कराया जाएगा। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शुरू होकर आपका सफर नेपाल के लिए होगा। जहां आपको नेपाल में काठमांडू और पोखरा में घुमाया जाएगा। दिल्ली के हवाई जहाज से शुरू हुआ सफर आप नेपाल में आप बस द्वारा तय करेंगे।
कितना होगा खर्चा?
वहीं बात करें इस पैकेज के किराए की तो अकेले सफर करने पर आपको 51,000 रुपए खर्च करने होगा। इसके अलावा दो और तीन लोगों को एक साथ सफर करने पर आपको 42,000 रुपए प्रति व्यक्ति का खर्च करना होगा। इसके अलावा 5 से 11 साल तक की आयु के बच्चे को साथ में लाने पर आपको 39,000 रुपए देने होंगे।
