IRCTC Nepal Package: घूमने के शौकीन लोगों के लिए साल के हर महीने स्पेशल होते हैं। खासतौर से अगस्त का महीना काफी सुहावना होता है। मानसून के इस महीने में काफी लोग घूमने का प्लान करते हैं। कुछ लोग जहां देश के अंदर घूमना पसंद करते हैं, तो काफी लोग अब देश के बाहर भी जाने लगे हैं। भारत के बाहर घूमने के लिए कई सुंदर-सुंदर देश हैं। अगर भारत के पड़ोसी देशों की बात करें तो नेपाल घूमने के लिए कम बजट में बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। आईआरसीटीसी ने अगस्त महीने में नेपाल के लिए कई पैकेज निकाले हैं, जिसमें आप किसी एक पैकेज को बुक कर इस सुंदर देश में घूम सकते हैं।
IRCTC के पैकेज में घूमें काठमांडू और पोखरा
आईआरसीटीसी ने अगस्त महीने में नेपाल के लिए जो पैकेज निकाला है, उसका नाम CLASSIC NEPAL EX CHENNAI है। ये पैकेज खासतौर से चेन्नई और उसके आसपास रहने वाले लोगों के लिए है। 5 रात और 6 दिन के इस पैकेज की शुरुआत 14 अगस्त को चेन्नई से होगी। इस पैकेज में आपको नेपाल की राजधानी काठमांडू और पोखरा की सुंदर-सुंदर जगह घुमाया जाएगा।

Nepal Package
पैकेज में फ्लाइट का रहेगा ट्रैवलिंग मोड
पैकेज में ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें आप चेन्नई से काठमांडू आना-जाना विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट से करेंगे। फ्लाइट का टिकट इकोनॉमी क्लास का होगा। नेपाल के इस पैकेज में आप 3 रात काठमांडू और 2 रात पोखरा में रहेंगे। इस पैकेज में घुमाने और साइट सीट के लिए एसी गाड़ी होगी। वहीं खाने में आपको तीनों टाइम का खाना दिया जाएगा, जिसमें 5 ब्रेकफास्ट, 5 लंच और 5 डिनर शामिल है। इसके अलावा आधे-आधे लीटर की पानी की 2 बोतल भी मिलेंगी। 59 साल तक के यात्रियों को इस पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। साथ ही अंग्रेजी बोलने वाला एक टूर गाइड, आईआरसीटीसी टूर मैनेजर 5 फीसदी जीएसटी और टीसीएस भी इस पैकेज में शामिल है।
बच्चों के लिए पैकेज की ये है प्राइस
पैकेज के बारे में सभी तरह की डिटेल्स बताने के बाद अब आपको बताते हैं कि आईआरसीटीसी ने इस पैकेज की कीमत क्या रखी है। अगर आप इस पैकेज को अकेले के लिए बुक करते हैं, तो आपको 61,500 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं अगर दो लोग इस पैकेज को शेयर कर बुक करना चाहते हैं, तो उन्हें 54,000 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा तीन लोगों के लिए पैकेज का प्राइस 53,500 रुपए प्रति यात्री है। अगर आप पैकेज में अपने संग बच्चों को लेकर जाना चाहते हैं तो इसके लिए प्राइस 46,800 रुपए से 42,800 रुपए के बीच है। इस पैकेज को ऑफलानइन बुक करने के लिए आपको इसके दफ्तर में जाना होगा। वहीं ऑनलाइन बुकिंग के लिए आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाना होगा।
