यात्रा

IRCTC Nepal Package: बीवी-बच्चों संग बनाएं नेपाल घूमने का प्लान, 6 दिन के पैकेज में देखें काठमांडू, पोखरा समेत ये सुंदर-सुंदर जगह

IRCTC Nepal Package: आईआरसीटीसी के इस स्पेशल एयर टूर पैकेज में आप नेपाल की राजधानी काठमांडू के साथ पोखरा भी घूम पाएंगे, जिसमें आप 3 रात काठमांडू और 2 रात पोखरा में रहेंगे। बात अगर मील प्लान की करें तो इस स्पेशल पैकेज में आपको 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर मिलेगा।

Image

IRCTC Nepal Package: बीवी-बच्चों संग बनाएं नेपाल घूमने का प्लान।

IRCTC Nepal Package: भारतीय घूमने (Travel) के बड़े शौकीन हैं। पिछले कुछ सालों से भारतीय काफी ज्यादा संख्या में घूमने जा रहे हैं। विदेश में घूमने के लिए भारतीय लोगों के लिए नेपाल (Nepal) बेस्ट ऑप्शन में से एक है। घूमने से लेकर हनीमून के लिए नेपाल बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। नेपाल में आपको एक से बढ़कर एक सुंदर जगह देखने (Best Tourist Places in Nepal) को मिलेंगी। अगर आप इसी महीने, यानी मई की छुट्टियों में नेपाल घूमने का प्लान (Travel Plan For Nepal) कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने नेपाल को लेकर एक स्पेशल एयर टूर पैकेज (IRCTC Nepal Package) निकाला है।

आईआरसीटीसी के इस स्पेशल एयर टूर पैकेज का नाम MYSTICAL NEPAL EX MUMBAI (WMO018) है। ये पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। आईआरसीटीसी का ये स्पेशल टूर पैकेज इसी महीने की 21 तारीख, यानी 21 मई को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें मुंबई से काठमांडू आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।

Nepal Package

Nepal Package

IRCTC के इस पैकेज में शामिल है 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर

आईआरसीटीसी के इस स्पेशल एयर टूर पैकेज में आप नेपाल की राजधानी काठमांडू के साथ पोखरा भी घूम पाएंगे, जिसमें आप 3 रात काठमांडू और 2 रात पोखरा में रहेंगे। बात अगर मील प्लान की करें तो इस स्पेशल पैकेज में आपको 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर मिलेगा। साथ ही पूरे पैकेज के दौरान आपको एसी डीलक्स बस से आपको घुमाया जाएगा। इस स्पेशल पैकेज में कुल सीटों की संख्या 30 है। अंग्रेजी बोलने वाला एक टूर गाइड भी पूरे पैकेज के दौरान साथ में रहेगा। इसके अलावा 60 साल से कम उम्र के लोगों को ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। जीएसटी भी इस टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है।

बात अगर इस स्पेशल एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 54,600 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 46,900 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 46,100 रुपए खर्च होंगे। 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 44,600 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 42,300 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 33,500 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद भी बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article