IRCTC Nepal Package: नेपाल (Nepal) काफी सुंदर देश है। हर साल काफी संख्या में भारतीय टूरिस्ट (Indian Tourists) नेपाल घूमने के लिए जरूर जाते हैं। हनीमून के लिए भी नेपाल कपल्स की पसंद रहती है। भारतीय पर्यटकों को नेपाल में जाने के लिए पासपोर्ट (Tourist Places in Nepal) की जरूरत भी नहीं होती है। नेपाल में आपको घूमने के कई ऑप्शन (Best Places in Nepal) मिलते हैं। अगर आप अगले महीने नेपाल घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने नेपाल को लेकर एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिससे आप नेपाल की कई सुंदर-सुंदर जगह घूम पाएंगे।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम MYSTICAL NEPAL EX MUMBAI (WMO018) है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज अगले महीने की 9 तारीख, यानी 9 अप्रैल को मुंबई से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें मुंबई से काठमांडू आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में मिलेगा 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप काठमांडू और पोखरा घूम पाएंगे। इस पैकेज में कुल सीटों की संख्या 35 है। पैकेज में आप 3 रात काठमांडू और 2 रात पोखरा में रहेंगे। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर मिलेगा। इस पैकेज में आपको एसी गाड़ी से घुमाया जाएगा। इसके अलावा इस पैकेज में 60 साल तक की उम्र के लोगों को ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। पैकेज के दौरान नेपाल से अंग्रेजी बोलने वाला एक टूर गाइड साथ में रहेगा। साथ ही इस टूर पैकेज की प्राइस में जीएसटी भी शामिल है।
बात अगर इस एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 52,300 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 44,800 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 44,100 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 42,600 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 40,300 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 29,800 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
