यात्रा

IRCTC Nepal Package: मदर्स डे पर मम्मी के लिए बुक करें आईआरसीटीसी का ये खास नेपाल पैकेज, जेब से खर्च होंगे बस इतने रुपए

IRCTC Nepal Package: आईआरसीटीसी के इस स्पेशल एयर टूर पैकेज में आप नेपाल की राजधानी काठमांडू और पोखरा की कई सुंदर-सुंदर जगह घूम पाएंगे। इस पैकेज में आप 3 रात काठमांडू और 2 रात पोखरा में थ्री स्टार होटल में रहेंगे।

Image

IRCTC Nepal Package: मदर्स डे पर मम्मी के लिए बुक करें आईआरसीटीसी का ये खास नेपाल पैकेज।

IRCTC Nepal Package: अगर आप किसी विदेशी देश में घूमने (Travel) का प्लान कर रहे हैं, तो भारत का पड़ोसी देश नेपाल आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। नेपाल में एक से बढ़कर एक बढ़िया और सुंदर जगह देखने को मिलती हैं। अगर आप मई की छुट्टियों में नेपाल घूमने का प्लान (Travel Plan For Nepal) कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने नेपाल को लेकर एक स्पेशल एयर टूर पैकेज (IRCTC Nepal Package) निकाला है, जिसमें आप नेपाल की राजधानी समेत कई सुंदर-सुंदर जगह घूम सकेंगे। आप इस पैकेज को अपनी मम्मी के लिए बुक कर, उन्हें 12 मई को मदर्स डे (Mothers Day 2024) के मौके पर सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम BEST OF NEPAL EX DELHI (NDO04) है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। आईआरसीटीसी का ये स्पेशल टूर पैकेज इसी महीने की 23 तारीख, यानी 23 मई को देश राजधानी दिल्ली से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें दिल्ली से काठमांडू आना-जाना नेपाल एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।

Nepal Package

Nepal Package

आईआरसीटीसी के इस स्पेशल एयर टूर पैकेज में शामिल है ब्रेकफास्ट और डिनर

आईआरसीटीसी के इस स्पेशल एयर टूर पैकेज में आप नेपाल की राजधानी काठमांडू और पोखरा की कई सुंदर-सुंदर जगह घूम पाएंगे। इस पैकेज में आप 3 रात काठमांडू और 2 रात पोखरा में थ्री स्टार होटल में रहेंगे। वहीं इस पैकेज में कुल सीटों की संख्या 36 है। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। इसके अलावा एसी 2X2 डीलक्स बस से आपको नेपाल में घुमाया जाएगा। अंग्रेजी बोलने वाला एक टूर गाइड काठमांडू एयरपोर्ट से पूरे पैकेज के दौरान साथ में रहेगा। 80 साल से कम उम्र के लोगों को इस पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। जीएसटी भी इस टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है।

बात अगर इस स्पेशल एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 45,500 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 37,000 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 36,500 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 34,000 रुपए और 2 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 25,600 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद भी बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article