यात्रा

IRCTC Nepal Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज से बनाएं नेपाल घूमने का प्लान, 5 दिन के पैकेज में शामिल हैं ये चीजें; इतनी है कीमत

IRCTC Nepal Package: अगर आप जून के महीने में किसी सुंदर देश घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आप नेपाल जा सकते हैं। आईआरसीटीसी ने नेपाल को लेकर एक खास एयर टूर पैकेज निकाला है, जिसमें आप नेपाल की सुंदर-सुंदर जगहों को देख सकते हैं। पैकेज की कीमत भी काफी कम रखी गई है।

Image

IRCTC Nepal Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज से बनाएं नेपाल घूमने का प्लान।

Nepal IRCTC Package: भारत से बाहर किसी दूसरे देश में घूमने के लिए ज्यादातर भारतीयों की पहली पसंद नेपाल होती है। नेपाल कम बजट में घूमने की बढ़िया जगहों में से एक है। इसके अलावा यहां आप भारत से सड़क के रास्ते या फिर फ्लाइट के जरिए कुछ ही घंटों में पहुंच सकते हैं। इसके अलावा भारतीय रुपए की कीमत यहां नेपाल के रुपए से ज्यादा है, जिसके चलते भी यहां लोग घूमने के लिए आते हैं। घूमने से लेकर हनीमून के लिए भी नेपाल काफी स्पेशल है। नेपाल की राजधानी काठमांडू में स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शनों के लिए भी भारतीय टूरिस्ट यहां खूब आते हैं।

जून के महीने में घूमें नेपाल

आईआरसीटीसी भी हर महीने नेपाल के लिए कई तरह के पैकेज लॉन्च करता है। अगर आपका मन भी नेपाल घूमने का कर रहा है और आप जून के महीने में यहां आना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी का ये पैकेज बुक कर आप नेपाल घूम पाएंगे। नेपाल को लेकर आईआरसीटीसी का ये पैकेज 4 रात और 5 दिन का है। पैकेज की शुरुआत 25 जून को लखनऊ से होगी। इस पैकेज में ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट के साथ बाय रोड का रहेगा। सबसे पहले आप लखनऊ से दिल्ली होते हुए काठमांडू एयरपोर्ट इंडिगो की फ्लाइट से पहुंचेंगे।

Nepal Package

Nepal Package

आईआरसीटीसी के पैकेज में सीटों की संख्या है 35

आईआरसीटीसी ने इस पैकेज को Nepal-Pashupatinath & Manokamna Mandir Darshan नाम दिया है। पैकेज में कुल 35 यात्री शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी का एक टूर मैनेजर भी इस पैकेज में लखनऊ से पूरे पैकेज के दौरान साथ में रहेगा। इस पैकेज में आपको काठमांडू और पोखरा घुमाया जाएगा, जिसमें आप 3 रात काठमांडू और 1 रात पोखरा में रहेंगे। इस पैकेज में आपको जो होटल दिया जाएगा, वह थ्री स्टार वाला होगा।

80 साल तक के लोगों के मिलेगा ट्रैवल इंश्योरेंस

बात अगर मील प्लान की करें तो तीन टाइम का खाना दिया जाएगा, जिसमें 4 ब्रेकफास्ट, 4 लंच और 4 डिनर शामिल है। काठमांडू से आपको एसी टू बाई टू एसी बस से आपको घुमाया और साइट सीन कराया जाएगा। अंग्रेजी/हिंदी बोलने वाला एक टूर गाइड भी इस पैकेज में साथ में रहेगा। इसके कई मंदिरों और घूमने वाली जगहों का एंट्री चार्ज भी इस पैकेज में शामिल है। 80 साल तक के लोगों को इस पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।

कितना होगा पैकेज का किराया ?

अब सोच रहे हैं कि पैकेज में इतना कुछ दिन देने के बाद पैकेज की प्राइस भी काफी ज्यादा होगी। दरअसल इस पैकेज में प्राइस की तीन अलग-अलग कैटेगरी है। सबसे कम प्राइस 44,600 रुपए है, जिसमें तीन लोगों को शेयरिंग करना होगा। इसके बाद दो लोगों के लिए पैकेज की प्राइस 45,900 रुपए रखी है। वहीं अकेले के लिए इस पैकेज की कीमत 53,600 रुपए रखी गई है। बच्चों के लिए इस पैकेज का किराया 44,600 रुपए से 41,400 रुपए के बीच है।

अगर पैकेज की कीमत पसंद आने पर आप इसे बुक कराना चाहते हैं तो आप तुरंत बुकिंग के लिए ऑनलाइन जा सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग के लिए आपको www.irctctourism.com पर जाना होगा। वहीं ऑफलाइन बुकिंग के लिए आपको आईआरसीटीसी के दफ्तर पर जाना होगा।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article