IRCTC Nainital Package: नैनीताल (Nainital) की गिनती देश के फेसम हिल स्टेशंस (Hill Stations) में की जाती है। उत्तराखंड (Uttarakhand Tourism) के कुमाऊं मंडल में स्थित नैनीताल में लोग घूमने (Travel) से लेकर हनीमून (Honeymoon) मनाने के लिए आते हैं। आप साल के किसी भी महीने में नैनीताल घूमने के लिए आ सकते (Travel Plan For Nainital) हैं। नैनीताल का मौसम आपको अपना दीवाना बना देगा और आप बार-बार यहां घूमने के लिए आया करेंगे। यहां आपको घूमने के भी कई सारे ऑप्शंस (Travel Options in Nainital) मिलेंगे। अगर आप अप्रैल महीने में नैनीताल घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने नैनीताल को लेकर एक स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज (IRCTC Train Tour Package) निकाला है, जिसकी मदद से आप नैनीताल घूम सकते हैं।
आईआरसीटीसी के इस स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज का नाम NAINITAL-THE CITY OF LAKE (NLR033) है। ये स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज 4 रात और 5 दिन का है। ये पैकेज इसी महीने की 25 तारीख, यानी 25 अप्रैल को देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड ट्रेन का रहेगा, जिसमें लखनऊ से काठगोदाम आना-जाना थर्ड एसी इकोनॉमी के टिकट से होगा। काठगोदाम से आगे का सफर बाय रोड रहेगा।

Nainital Package
आईआरसीटीसी के इस स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज में शामिल है ब्रेकफास्ट और डिनर
आईआरसीटीसी के इस स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज में आप नैनीताल घूम पाएंगे। इस पैकेज में आप 3 रात नैनीताल में नॉन एसी वाले कमरे में रुकेंगे। इसके अलावा आपको इस पैकेज में नॉन एसी वाली गाड़ी से घुमाया जाएगा। मील प्लान की बात करें तो आपको इस पैकेज में होटल में ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। इस पैकेज में कुल सीटों की संख्या 10 है।
बात अगर इस स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 30,780 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 17,475 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 13,905 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 9,120 रुपए और 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 8,005 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस ट्रेन टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
