यात्रा

IRCTC Meghalaya Package: गर्मियों में अपनी गर्लफ्रेंड को दिखाएं मेघालय की हसीन वादियां, फ्री में खाना-पीना भी, जानें इस बम्पर ऑफर की पूरी डिटेल

IRCTC Meghalaya Package: मेघालय यानी बादलों का घर। मेघालय देश की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। अगर आप गर्मियों में अपनी गर्लफ्रेंड को कहीं घूमाने का प्लान कर रहे हैं तो मेघालय आपकी लिस्ट में होना ही चाहिए। आईआरसीटीसी ने तो हाल ही में मेघालय के लिए एक शानदार पैकेज भी लॉन्च किया है। आइये इसके बारे में डिटेल में जानते हैं।

Image

IRCTC Meghalaya Package Details In Hindi

IRCTC Meghalaya Package: जब-जब देश की सबसे खूबसूरत जगहों का जिक्र होता है, मेघालय का नाम आ ही जाता है। मेघालय, पूर्वोत्तर भारत का एक ऐसा राज्य है जहां असल मायनों में हरियाली, खूबसूरती और शांति का निवास है। ये राज्य अपने झरनों, झीलों, गुफाओं और फसलों के लिए भी जाना जाता है। मेघालय में घूमने लायक कई सारी जगहें हैं। अगर आप इन गर्मियों में अपनी गर्लफ्रेंड को कहीं रोमांटिक जगह घूमाने की सोच रहे हैं तो मेघालय से बेस्ट कुछ हो ही नहीं सकता है। आईआरसीटीसी ने भी एक शानदार पैकेज लॉन्च करके आपका काम आसान कर दिया है। इस पैकेज में आपको 7 दिन के लिए मेघालय घूमने का मौका मिलेगा। साथ ही खाने-पीने की भी खूब व्यवस्था है।

क्या है इस पैकेज का नाम?

बता दें कि आईआरसीटीसी के इस धमाकेदार पैकेज का नाम ESSENCE OF MEGHALAYA GROUP PACKAGE EX GUWAHATI (EGH05) है। इस पैकेज के जरिए आप 7 दिन और 6 रात तक मेघालय घूम सकते हैं। आपको गुवाहाटी स्टेशन से रिसीव करने और मेघालय घूमाने के लिए भी AC गाड़ियां आएंगी।

कैसी है खाने-पीने की व्यवस्था?

मेघालय के इस पैकेज में आप पहले दिन तो आपको गुवाहाटी स्टेशन से रिसीव करके होटल में ठहराया जाएगा, जहां आपको स्नैक्स और डिनर दिया जाएगा। इसके बाद अलगे दिन आप नाश्ता करके मां कामख्या मंदिर के दर्शन करें और फिर शिलॉन्ग के लिए निकलेंगे। वहां आपको डॉन बॉस्को म्यूजियम, लेडी हैदरी पार्क घूमाया जाएगा। इसके बाद आपको स्नैक्स और डिनर के साथ शिलॉन्ग में ही नाइट स्टे मिलेगा।

ठहरने के लिए कहां मिलेंगे होटल?

तीसरे दिन शिलॉन्ग में नाश्ता करने के बाद आप चेरापुंजी के लिए निकलेंगे। चेरापुंजी में आपको कई सारी जगहें घूमाई जाएंगी। जिसके बाद आप वापस शिलॉन्ग के होटल आएंगे और शिलॉन्ग में ही ठहरेंगे और खाना भी खाएंगे। चौथे दिन आपको बांग्लादेश बॉर्डर दिखाया जाएगा। फिर पांचवे दिन Jaintia Hills दिखाया जाएगा। इतना ही नहीं और भी कई सारी मजेदार जगहें घूमने का मौका मिलेगा। छठे दिन आपको वापस गुवाहाटी लाकर वहां की जगहें दिखाई जाएंगी।

क्या है आपके पैकेज की कीमत?

अब मेघालय के इस पैकेज के कीमत की बात करें तो अगर आप सिंगल बुकिंग कर रहे हैं तो 35,000 रुपये देना होगा। वहीं डबल बुकिंग के लिए 27,850 रुपये और ट्रिपल बुकिंग के लिए 25,730 रुपये लगेंगे। अगर आपके साथ 5 से 11 साल के बच्चे हैं तो बच्चों के लिए बेड लेने पर 21,490 रुपये और बेड नहीं लेने पर 18,220 रुपये देने होंगे। अगर आप इस पैकेज को बुक करना चाहते हैं तो आपको आईआरसीटीसी के वेबसाइट पर जाना होगा।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article