यात्रा

IRCTC Mata Vaishno Devi Package: मम्मी-पापा के साथ करें माता वैष्णो देवी की यात्रा, आईआरसीटीसी के इस ट्रेन टूर पैकेज की बस इतनी है प्राइस

IRCTC Mata Vaishno Devi Package: आईआरसीटीसी के इस स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज में आप माता वैष्णो देवी मंदिर घूम पाएंगे। इस पैकेज में आप 2 रात ट्रेन में और एक रात कटरा में एसी कमरे वाले होटल में रुकेंगे। साथ ही इस पैकेज में आप कांडा कंडोली मंदिर, रघुनाथजी मंदिर, बाग-ए-बाहू गार्डन भी देख पाएंगे।

Image

IRCTC Mata Vaishno Devi Package: मम्मी-पापा के साथ करें माता वैष्णो देवी की यात्रा।

IRCTC Mata Vaishno Devi Package: देश में सबसे पवित्र हिंदू मंदिरों में से एक माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) का मंदिर देवी शक्ति को समर्पित है। माता वैष्णो देवी का मंदिर (Mata Vaishno Devi Mandir) लगभग 5.200 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। हर दिन यहां माता के भक्त दर्शनों के लिए आते हैं। माता वैष्णो देवी की यात्रा सबसे पवित्र तीर्थयात्राओं में से एक मानी जाती है। अगर आप भी अप्रैल के महीने में यहां आने का प्लान (Travel Plan For Vaishno Devi) कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने माता वैष्णो देवी मंदिर को लेकर एक खास ट्रेन टूर पैकेज (IRCTC Train Tour Package) निकाला है, जिसमें आप माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन कर पाएंगे।

आईआरसीटीसी के इस ट्रेन टूर पैकेज का नाम MATA VAISHNODEVI EX DELHI (WEEK-END) (NDR01W) है। ये ट्रेन टूर पैकेज 3 रात और 4 दिन का है। ये पैकेज इसी महीने की 26 तारीख, यानी 26 अप्रैल को देश की राजधानी दिल्ली से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड ट्रेन का रहेगा, जिसमें आपको नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से जम्मू रेलवे स्टेशन तक का थर्ड एसी का टिकट मिलेगा।

आईआरसीटीसी के इस पैकेज में घूम सकेंगे कांडा कंडोली मंदिर, रघुनाथजी मंदिर, बाग-ए-बाहू गार्डन

आईआरसीटीसी के इस स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज में आप माता वैष्णो देवी मंदिर घूम पाएंगे। इस पैकेज में आप 2 रात ट्रेन में और एक रात कटरा में एसी कमरे वाले होटल में रुकेंगे। मील प्लान की बात करें तो आप इस पैकेज में 1 APAI और 1 ब्रेकफास्ट मिलेगा। इसके अलावा इस पैकेज में आपको नॉन एसी गाड़ी से घुमाया जाएगा। साथ ही इस पैकेज में आप कांडा कंडोली मंदिर, रघुनाथजी मंदिर, बाग-ए-बाहू गार्डन भी देख पाएंगे। इसके अलावा इस टूर पैकेज की प्राइस में जीएसटी भी शामिल है।

बात अगर इस स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 13,300 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 9,670 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 8,160 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 7,250 रुपए और 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 5,800 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article