यात्रा

IRCTC: महाकुंभ स्पेशल टूर पैकेज लॉन्च, इस तरह कर सकते हैं बुकिंग, सिर्फ इतना होगा खर्चा

IRCTC Tour Package 2025: श्रद्धालुओं के लिए महाकुंभ यात्रा हमेशा से ही धार्मिक दृष्टि से काफी ज्यादा महत्वपूर्ण रही है। इस बार प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ की शुरुआत हो रही है ऐसे में आपके लिए बेहद शानदार टूर पैकेज सामने आया है जिसमें आपको कम बजट में 3 धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जाएगी।

Image

Prayagraj

IRCTC Maha Kumbh Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटी ने आपके लिए बेहद कम बजट में Maha Kumbh Punya KshetraYatra नाम से टूर पैकेज को लॉन्च किया है। ये पैकेज बेहद स्पेशल होने वाला है क्योंकि इसमें आपको एकसाथ वाराणसी, अयोध्या और प्रयागराज की सैर करवाई जा रही है। इस पैकेज का कोड WZBG35 है।

15 जनवरी 2025 को पुणे रेलवे स्टेशन से यात्रा का शुभारंभ होगा। ट्रेन 22:00 बजे बनारस रेलवे स्टेशन के लिए प्रस्थान करेगी। गंगा आरती के साथ-साथ काशी विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर, तुलसीमानस मंदिर, राम मंदिर और हनुमान गढ़ी जैसी पावन धार्मिक जगह पर आपको यात्रा करवाई जाएगी।

प्रयागराज में रहने की व्यवस्था कुंभ क्षेत्र या उसके आसपास क्वाड शेयरिंग के आधार पर टेंट में उपलब्ध कराया जाएगा। प्रयागराज कुंभ में ठहरने की व्यवस्था टेंट की उपलब्धता पर निर्भर है। टेंट की अनुपलब्धता की स्थिति में, वाराणसी से एक दिवसीय भ्रमण के रूप में प्रयागराज कुंभ की यात्रा की व्यवस्था की जा सकती है। खाने की व्यवस्था आपके लिए की जाएगी। ट्रैवल इन्श्योरेंस भी इसमें कवर है।

खर्चे की बात करें तो Economy (SL) में प्रति व्यक्ति खर्चा 22940 रुपए, Standard (3AC) में खर्चा 32440, Comfort (2AC) में खर्चा 40130 तय किया गया है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर बुक नॉउ पर क्लिक करके आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप 8287931886 इस नंबर पर कॉल या वॉट्सएप कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article