IRCTC Tour Package 2025: इस बार आपके पास एकसाथ 2 देश घूमने का सुनहरा मौका है क्योंकि आईआरसीटीसी ने MAGICAL MALAYSIA WITH SINGAPORE SENSATION नाम से बेहद ही शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको ना केवल मलेशिया बल्कि सिंगापुर के भी प्रमुख आकर्षणों के दीदार करवाए जाएंगे। बाटू गुफाएं, किंग्स पैलेस, राष्ट्रीय स्मारक, मैडम तुसाद, आईओएस, विंग्स ऑफ टाइम का पहला शो इस पैकेज के तहत कवर किया जाएगा। इसके अलावा भी आपको तमाम जगहों की सैर करवाई जाएगी।
7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 11-08-2025 को शाम 7:30 बजे राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रिपोर्ट करें, मिलें और आवश्यक एयरपोर्ट औपचारिकताएं पूरी करने के बाद हैदराबाद से रात 11:10 बजे उड़ान भरें।
3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है आपको अलग से एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। संपूर्ण यात्रा अवधि के दौरान मलेशिया और सिंगापुर में स्थानीय टूर गाइड की सेवा भी पैकेज में ही शामिल है।
खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹1,49,230 में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: ₹1,21,980 और ₹1,21,860 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया ₹1,09,560 है।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड SHO1 है। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर या इन नंबरों पर 8287932230, 8287932229, 8287932228 कर सकते हैं।
